GENERAL KNOWLEDGE

GENERAL KNOWLEDGE

Mar 6, 2024 - 16:42
Mar 6, 2024 - 16:43
 0  3226
GENERAL KNOWLEDGE

Q.1 हरे पौधों द्वारा भोजन बनाने  की प्रक्रिया क्या कहलाती है?

उत्तर- प्रकाश संश्लेषण

हरे पौधे मिट्टी से कुछ खनिज पदार्थ और जल तथा वायु से कार्बन डाइऑक्साइड लेकर सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में क्लोरोफिल की सहायता से अपना भोजन बनाते हैं। इस क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहा जाता है।

 

Q.2 RBI का मुख्यालय  कहा स्थित है?

उत्तर- मुंबई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है।

RBI की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत हुई थी।

RBI के वर्तमान गवर्नर श्री शक्तिकांता दास (25वें) हैं

सर ओसबोर्न स्मिथ RBI के पहले गवर्नर थे और C.D देशमुख RBI के पहले भारतीय गवर्नर थे।

यह देश की मुद्रा और ऋण प्रणाली को संचालित करता है।

इसे बैंकर्स बैंक ऑफ इंडिया कहा जाता है।

यह मौद्रिक नीति तैयार करता है, लागू करता है और निगरानी करता है।

 

 

Q.3 विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?

उत्तर- ग्रीनलैंड

ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है I.

ग्रीनलैंड ('लोगों की भूमि') डेनमार्क राजशाही के अधीन एक स्वायत्त घटक देश है, जो आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच, कनाडा द्वीपसमूह के पूर्व में स्थित है।

 

Q.4 स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?

उत्तर- डॉ राजेंद्र प्रसाद

राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे।

वह 1950 से 1962 तक इस पद पर रहे

डॉ राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के पहले निर्वाचित अध्यक्ष थे।

 

Q.5 काली मिटटी किस फसल के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?

उत्तर- कपास

इस मिट्टी में होने वाली मुख्य फसल कपास है लेकिन इसके अलावा गन्ना, गेहूं, ज्वार, सूरजमुखी, अनाज की फसलें, चावल, खट्टे फल, सब्ज़ियां, तंबाखू, मूंगफली, अलसी, बाजरा तिलहनी फसलें होती हैं।

 

Q.6 भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रंखला कौन सी है?

उत्तर- अरावली पर्वत

अरावली भारत के पश्चिमी भाग राजस्थान में स्थित एक पर्वतमाला है। जिसे राजस्थान में आडावाला पर्वत के नाम से भी जाना जाता है,भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम पर्वत श्रेणी है, जो गोडवाना लेंड का अस्तित्व है। यह संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटती है।

 

 

Q.7 ऑस्ट्रिया की राजधानी क्या है?

उत्तर- वियना

ऑस्ट्रिया मध्य यूरोप में स्थित एक स्थल रुद्ध देश है। इसकी राजधानी वियना है।

 

Q.8 भारत का एकमात्र सक्रीय ज्वालामुखी कौन सा है?

उत्तर- बैरन द्वीप

बैरेन द्वीप भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।

यह बंगाल की खाड़ी में स्थित है।

बैरन द्वीप अंडमान द्वीप के एक समूह है।

यह दक्षिण एशिया का एकमात्र पुष्ट सक्रिय ज्वालामुखी है।

 

Q.9 संयुक्त राष्ट्रिय ध्वज पर जैतून की शाखा किसका प्रतीक है?

उत्तर- शांति का प्रतीक

संयुक्त राष्ट्र के प्रतीक में एक विश्व मानचित्र है जिसके चारों ओर जैतून की शाखाएँ हैं जो शांति को दर्शाती हैं।

 

Q.10 रामचरित मानस किसकी रचना है?

उत्तर- तुलसीदास

गोस्वामी तुलसीदास एक महान हिंदू कवि होने के साथ-साथ संत, सुधारक और दार्शनिक भी थे जिन्होंने विभिन्न लोकप्रिय पुस्तकों की रचना की।

रामचरितमानस को तुलसीदास ने 16 वीं शताब्दी में लिखा था।

उन्हें हमेशा वाल्मीकि (संस्कृत और हनुमान चालीसा में रामायण के मूल संगीतकार) के पुनर्जन्म के रूप में प्रशंसा मिली।

गोस्वामी तुलसीदास ने अपना पूरा जीवन बनारस शहर में बिताया और इस शहर में अपनी अंतिम सांस भी ली।

तुलसीदास अन्य प्रमुख कार्य:

दोहावली।

कवितावली।

गीतावली।

कृष्ण गीतावली

विनय पत्रिका।

 

 

Q.11 भारत का राष्ट्रगीत किसने लिखा है?

उत्तर- बंकिम चंद्र चटर्जी

भारत का राष्ट्रीय गीत " वंदे मातरम है जो श्रीमान बंकिम चंद्र चटर्जी जी ने लिखा

 

Q.12 मानव शरीर की किस ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि कहा जाता है?

उत्तर- पियूष ग्रंथि

पीयूष ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि कहा जाता है, क्योंकि यह ग्रंथि अन्य सभी अन्त: स्रावी ग्रंथियों के हॉर्मोन स्रावण. को प्रेरित एवं नियंत्रित करती है।