नियम एवं शर्तें

1. एग्जाम रिर्वाङ छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु उन छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करता है जो किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अपने अथक परिश्रम के बाबजूद कुछ मार्क्स से चयनित होने से वंचित रह गए हो। एग्जाम रिवर्ड की स्कालरशिप योजना का प्रमुख उद्देश्य चयनित नहीं हो पाए छात्रों को आर्थिक रूप से मदद करके उन्हें पुनः परीक्षा की तैयारी करने हेतु प्रेरित करने का है।

2. एग्जाम रिर्वाड पर जो रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जा रहा है सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ परीक्षा उपयोगी शैक्षणिक मटेरियल उपलब्ध कराने का है।

3. एग्जाम रिर्वाड स्कालरशिप के लिए अलग से कोई भी भुगतान या फीस नहीं लेता है स्कॉलरशिप योजना पूर्णतः निशुल्क है। इस योजना का रजिस्ट्रेशन शुल्क से कोई लेना देना नहीं है।

4. प्रत्येक छात्र रजिस्ट्रेशन उपरान्त एक साल तक स्कॉलरशिप के लिए पात्र होगा ।

5. स्कॉलरशिप के लिए छात्र जो भी प्रतियोगिता परीक्षा दे रहा है उसका रॉल नम्बर उसे अनिवार्य रूप से परीक्षा दिनांक के 24 घंटे पूर्व तक एग्जाम रिर्वाड पर नियत स्थान पर अपलोड करना होगा।

6. एग्जाम रिर्वाड पर जितने भी छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है वह किसी भी एक प्रतियोगिता परीक्षा में एक साल तक स्कॉलरशिप के लिए आवेदक माना जाएगा।

7. एग्जाम रिर्वाड पर रजिस्ट्रेशन किये गए छात्रों ने जो भी प्रतियोगिता परीक्षा दी है उस प्रतियोगिता परीक्षा में से जो कट ऑफ मार्क्स में सबसे कम नम्बर से रह गया है उसे स्कॉलरशिप में नगद राशि दी जावेगी। ताकि वह उससे अपने आगे की पढ़ाई जारी कर सके।

8. किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अगर एक से अधिक छात्र समान नम्बर पर पाए जायेंगे तो स्कॉलरशिप की धनराशि उन सभी में समान रूप से बांट दी जायेगी।

9. एग्जाम रिर्वार्ड उन छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करेगा जो प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम चरण में पहुंच कर सबसे कम नम्बर से चयनित होने से रह गया।

उदाहरण- एसएससी सीजीएल की प्रतियोगिता परीक्षा सीता गीता और संतुष्टी ने दी इसके फाइनल चरण में तीनों पहुंची इस प्रतियोगिता परीक्षा का कटऑफ मार्क्स 142 रहा दुर्भाग्यवश तीनों ही चयनित नहीं हुई जिसमें सीता के नम्बर 139 गीता के 138, सतुष्टी 140 मार्क्स रहे यहां पर एग्जाम रिर्वाड संतुष्टी को स्कॉलरशिप प्रदान करेगा क्योंकि वह इन तीनों में सबसे ज्यादा नम्बर से चयनित होने से रह गयी। और कटऑफ र्माक्स के करीब रही।

10. एग्जाम रिर्वाड प्रत्येक प्रतियोगिता परीक्षा में तीन छात्रों को स्कॉलरशिप देगा जिसकी न्यूनतम धनराशि निम्नानुसार होगी।
1. 100000
2. 21000
3. 11000
ये धनराशि प्रतियोगिता में चयनित होने से वंचित रह गये छात्रों की मेरिट अनुसार दी जायेगी। 

11. एग्जाम रिर्वाड की स्कॉलरशिप योजना एक निशुल्क योजना है। किसी विवादित स्थिति में स्कॉलरशिप प्रदान करना या नहीं करना एग्जाम रिर्वाड का अधिकार है।

12. स्कॉलरशिप को लेकर एग्जाम रिवोड पर कोई आरोप प्रत्यारोप या किसी तरह की न्यायिक कार्यवाही नहीं की जा सकती है क्योंकि एग्जाम रिवर्ड स्कॉलरशिप अपनी स्वेच्छा से बिना कोई शुल्क लिए छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ाने एंव प्रोत्साहित करने के लिए दे रहा है।

13. स्कॉलरशिप देकर प्रोत्साहित किये गए छात्रों का रॉल नम्बर एंव एग्जाम के मार्क्स एग्जाम रिर्वाड पर प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम चरण का रिजल्ट आने के सात दिन के अन्दर प्रदर्शित किये जायेंगे।

14. स्कॉलरशिप प्राप्त छात्रों का लेकर अगर कोई दावे या आपत्ति है तो वह स्कॉलरशिप घोषित होने के 15 दिन के अन्दर एग्जाम रिर्वाड पर प्रस्तुत हो जानी चाहिए उसके उपरान्त मान्य नहीं होगी।

15. एग्जाम प्रतियोगित परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के उपरान्त जो छात्र स्कॉलरशिप के लिए पात्र पाए गए हो उनके बैंक खाते में 30 दिन के अन्दर स्कॉलरशिप की राशि एग्जाम रिर्वाड के द्वारा ट्रांसफर कर दी जायेगी।

16. एग्जाम रिर्वाड पर तैयारी कर रहे छात्र एक साल में किसी भी एक एग्जाम में स्कॉरशिप के लिए आवेदन कर सकते है।

17. स्कॉलरशिप के लिए छात्र का प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम चरण में पहुंचना आवश्यक है। तभी वह स्कॉलरशिप के लिए पात्र माना जायेगा।

18. एग्जाम रिर्वाड की स्कॉलरशिप योजना में सिर्फ वही छात्र भाग ले सकते है जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन एग्जाम रिर्वाड पर कराया हुआ है इसके अतिरिक्त अन्य कोई भी छात्र इसके लिए पात्र नहीं माना जाएगा।