GK 26 Feb Question / Answers

GK 26 Feb Question / Answers

Feb 27, 2024 - 18:02
 0  3229
GK 26 Feb Question / Answers

Q.1 एक फैदम में कितने फिट होते है ?

ANS-  6 फिट

एक फैदम शाही और अमेरिकी परंपरागत प्रणालियों में 6 फीट (1.8288 मीटर) के बराबर लंबाई की एक इकाई है, जिसका उपयोग विशेष रूप से पानी की गहराई माप के लिए किया जाता है।

 

Q.2 दुनिया में कितने लोग लेफ्ट हैंडेड है -

ANS- 11 %

लेफ्ट हैंडर्स को सामान्य बोलचाल की भाषा में बाएं हाथ से काम करने वाला या उल्टे हाथ से काम करने वाला कहा जाता है।

 

Q.3 शारदा अधिनियम किससे सम्बंधित है?

ANS- बाल विवाह

समाज सुधारक हर विलास शारदा के अथक प्रयासों से वर्ष 1930 में शारदा अधिनियम पारित किया गया।

इस अधिनियम द्वारा 18 वर्ष से कम आयु के बालक तथा 14 वर्ष से कम आयु की बालिका के विवाह को अवैध घोषित कर दिया गया।

 

 

Q.4 किस गृह को बोना गृह कहा जाता है?

ANS- प्लूटो

सौर मण्डल का सबसे बड़ा बौना ग्रह है। प्लूटो को कभी सौर मण्डल का सबसे बाहरी ग्रह माना जाता था

 

 

Q.5 चीन सागर उष्ण कटिबंधीय चक्रबातों का क्या नाम है?

ANS- टाइफून

चीन सागर में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को टायफून कहा जाता है।

 

Q.6 हिमालय किसका उदाहरण है?

ANS- वलित पर्वत

हिमालय एक वलित पर्वत का उदाहरण है, जिसके निर्माण का इतिहास करोड़ों वर्ष पुराना है। यह पांच देशों की सीमाओं से लगता है जिनके नाम भारत, पाकिस्तान, चीन, नेपाल और भूटान है। जब पृथ्वी पर दो या दो से अधिक टेक्टोनिक प्लेटें एक साथ धकेली जाती हैं तो वलित पर्वतों का निर्माण होता है।

 

Q.7 भारत में सबसे बड़ी सिंचाई नहर कौन सी है?

ANS- इंदिरा गाँधी नहर

भारत की सबसे बड़ी नहर इन्द्रागाँधी नहर है। इसका नाम राजस्थान नहर भी है। यह अपनी शाखाओ सहित 9000 km से भी लंबी है। इंदिरा गांधी नहर भारत की सबसे बड़ी सिंचाई नहर है। यह पंजाब में व्यास तथा सतलज नदी के संगम पर बने हरिके बैराज से निकाली गई है

 

Q.8 भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरुस्कार कौन सा है?

ANS- भारत रत्न

'भारत रत्न' देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो वर्ष 1954 में प्रारंभ किया गया था। भारत रत्न सम्मान के लिए सभी व्यक्ति जाति, व्यवसाय, पद और लिंग के भेदभाव के बिना पात्र हैं। इस पुरस्कार से अंलकरण मानव प्रयत्न के किसी भी क्षेत्र में की गई सर्वोत्कृष्ट स्तर के निष्पादन के सम्मान के फलस्वरूप दिया जाता है।

 

Q.9 राष्ट्रपति की शपथ कौन दिलाता है?

ANS- सर्वोच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश

मुख्य न्यायाधीश भारत के राष्ट्रपति को शपथ दिलाते हैं। अनुच्छेद 60 राष्ट्रपति द्वारा शपथ की पुष्टि करता है। द्रौपदी मुर्मू भारत की वर्तमान राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति संविधान और कानून के शासन को बनाए रखने, बचाव करने और बनाए रखने के कर्तव्यों के साथ संवैधानिक प्रमुख हैं।

 

 

Q.10 पक्षियों में प्रीन ग्रंथि कहा पायी जाती है?

ANS-  जहाँ से पक्षी की पूँछ  निकलती है

पक्षियों की त्वचा तेल ग्रंथि के अलावा ग्रंथियों के बिना सूखी होती है जिसे प्रीन ग्रंथि कहा जाता है। इसे यूरोपाइगियल ग्रंथि के नाम से भी जाना जाता है, यह मोनोसेस्टर वैक्स, वसा अम्ल और मोनोहाइड्रॉक्सी वैक्स-ऐल्कोहल से बने तेल युक्त पदार्थों को स्रावित करता है।