प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को फ्रांस में आयोजित 'बैस्टिल डे परेड' में मुख्य अतिथि

Jul 31, 2023 - 11:12
Apr 30, 2024 - 19:00
 0  3942

·       प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को फ्रांस में आयोजित 'बैस्टिल डे परेड' में मुख्य अतिथि बने. इस परेड में भारत की तीनों सेनाओं ने भी हिस्सा लिया.

 

 

·       यूएई-भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन अबू धाबी में आयोजित हुआ। सम्मेलन का विषय था "फॉस्टरिंग सिनर्जीज़: यूनाइटिंग द फाल्कन एंड टाइगर इकोनॉमिक्स"

 

·       4 जुलाई को एससीओ राष्ट्राध्यक्षों की एक वर्चुअल बैठक हुई जिसमें नई दिल्ली घोषणा को अपनाया गया। इसके तहत आतंकवाद, अलगाववाद आदि पर संतुलित दृष्टिकोण की एकीकृत सूची विकसित की जाएगी।

 

·       आईआईटी मद्रास और श्रीलंका के जाफना विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सहयोग और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता किया।

 

·       हाल ही में भारत और अफ्रीकी देश तंजानिया के बीच स्थानीय मुद्राओं में व्यापार लेनदेन शुरू किया गया है।

 

· विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसकी घोषणा की और उन्होंने तंजानिया में भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का उद्घाटन भी किया।

 

·       नीदरलैंड में आप्रवासन नीति की विफलता के कारण प्रधान मंत्री मार्क रुटे की गठबंधन सरकार गिर गई।

 

·       हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आर्थिक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए एक नए निवेश मंत्रालय की स्थापना की।

 

·       हाल ही में भारत ग्लोबल क्राइसिस रिस्पांस ग्रुप के चैंपियंस ग्रुप में शामिल हुआ है, इस समूह का गठन मार्च 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा किया गया था। इसमें 32 सदस्य देश हैं जो वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

·       भारतीय चुनाव आयोग और पनामा के चुनावी न्यायाधिकरण ने चुनाव प्रबंधन और प्रशासन में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

 

·       भारत के राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और अमेरिका ने अवैध खतरनाक दवाओं के अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट को रोकने के लिए ऑपरेशन ब्रॉडर स्वॉर्ड' शुरू किया।

 

. भारत और आसियान देशों के बीच पारंपरिक दवाओं के क्षेत्र में सहयोग के लिए नई दिल्ली में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

 

·       भारत और फ्रांस ने विमान प्रौद्योगिकी क्षेत्र में जेट इंजन का सह-विकास करने का निर्णय लिया।

 

·   राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण नाइजीरिया में खाद्य सुरक्षा को लेकर आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी।

 

·       तीसरा विश्व हिंदू सम्मेलन नवंबर 2023 में बैंकॉक में आयोजित किया जाएगा।

 

·       एलन मस्क की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने स्टार-लिंक उपग्रह के माध्यम से वैश्विक कनेक्टिविटी का विस्तार करने के लिए मंगोलिया के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

 

·       हाल ही में कंबोडिया के प्रधान मंत्री हुन सेन ने लगभग चार दशकों के बाद अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया।

 

·      पेरू में उबिनास ज्वालामुखी के विस्फोट के कारण 60 दिनों की आपातकाल की घोषणा की गई थी।

 

·       हाल ही में अफ्रीकी देश अल्जीरिया ने ब्रिक्स समूह में शामिल होने के लिए आवेदन किया था।

 

·      26 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में 'ब्रिक्स शहरीकरण फोरम' का आयोजन किया गया। इसका विषय 'भविष्य की पीढ़ियों के लिए टिकाऊ शहरों और कस्बों के लिए शहरी लचीलेपन को आगे बढ़ाना' है।

 

·       हाल ही में मेटा ने इंस्टाग्राम का नया प्लेटफॉर्म 'थ्रेड्स' लॉन्च किया है जिसे ट्विटर का प्रतिस्पर्धी माना जाता है। थ्रेड्स एक टेक्स्ट आधारित मैसेजिंग ऐप है।

 

·       भारत ने 4 जुलाई को शंघाई सहयोग संगठन के आभासी शिखर सम्मेलन की मेजबानी की।

 

·       हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात एशियाई प्रशांत मनी लॉन्ड्रिंग के पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त करने वाला पहला अरब देश बन गया।

 

·       अल के खतरों पर चर्चा के लिए यूनाइटेड किंगडम में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित की गई।

 

·       अमेरिका द्वारा विकसित दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार 'एलेफ़ मॉडल ए' को मंजूरी मिल गई है।

 

·       ऑस्ट्रेलिया ने विक्टोरिया में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने से इनकार कर दिया है। इसकी वजह लागत का बढ़ना है.