'अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस सम्मेलन' ग्वालियर में आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस सम्मेलन' 1 से 2 सितंबर 2023 तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ज्योतिराव सिंधिया ने किया। इसका आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीएल) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

Sep 30, 2023 - 16:55
Apr 30, 2024 - 18:59
 0  3227

·       'अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस सम्मेलन' 1 से 2 सितंबर 2023 तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ज्योतिराव सिंधिया ने किया। इसका आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीएल) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

·       भारत और अमेरिका ने इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में व्यापार को 100 अरब डॉलर तक बढ़ाने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया।

·       हाल ही में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने विस्तारा एयरलाइंस के एयर इंडिया में विलय को मंजूरी दे दी है। यह टाटा ग्रुप का हिस्सा है और विस्तारा में सिंगापुर एयरलाइंस की भी हिस्सेदारी है।

·       हाल ही में जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने अक्टूबर माह को 'हिन्दू विरासत माह' के रूप में मनाने की घोषणा की।

·       संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिष्ठित कार्यक्रम जायद चैरिटी मैराथन की मेजबानी भारत में पहली बार केरल द्वारा की जाएगी।

·       हाल ही में, टाइफून साओला ने दक्षिणी चीन में गंभीर तबाही मचाई।

·       नेपाल के ललितपुर में काठमांडू-कलिंग साहित्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान का साहित्य प्रदर्शित है।

·       हाल ही में पुरातत्वविदों ने दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में 3000 साल पुरानी कब्र की खोज की है।

 ·       हाल ही में, रूस ने आधिकारिक तौर पर अपनी मुस्लिम आबादी के लिए 'इस्लामिक बैंकिंग' शुरू करने की घोषणा की।

·      भारतीय फिल्म निर्माता एकता कपूर न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले 51वें अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार समारोह में 'इंटरनेशनल डायरेक्टोरेट एमी अवॉर्ड' से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला होंगी।