नर्मदा अपवाह तंत्र  

Dec 18, 2025 - 15:44
 0  3232

नर्मदा अपवाह तंत्र  

Narmada drainage system

 

नर्मदा नदी भारत की हृदय रेखा और मध्य प्रदेश की जीवन रेखा है। यह राज्य की प्रथम नदी है, जिसे वर्ष 2017 में जीवित नदी का दर्जा प्राप्त हुआ है। मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी की सर्वाधिक 41 सहायक नदियाँ हैं, जिनमें से 22 बायीं ओर की तथा 19 दायीं ओर की सहायक नदियाँ हैं।

 

 The Narmada River is the heart of India and the lifeline of Madhya Pradesh. It was the first river in the state to receive Living River status in 2017. Madhya Pradesh has the largest number of tributaries, 41 of which are left-bank tributaries, 22 of which are right-bank tributaries and 19 of which are right-bank tributaries.

 

नर्मदा अपवाह तंत्र मध्य प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा अपवाह तंत्र है, जो 85,930 वर्ग किमी. क्षेत्र पर विस्तृत है। इसका 89.9 प्रतिशत भाग मध्य प्रदेश में विस्तृत है।

 

The Narmada River is the heart of India and the lifeline of Madhya Pradesh. It was the first river in the state to receive Living River status in 2017. Madhya Pradesh has the largest number of tributaries, 41 of which are left-bank tributaries, 22 of which are right-bank tributaries and 19 of which are right-bank tributaries.

 

 

नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के 15 जिलो से प्रवाहित होती है। नर्मदा नदी का सम्पूर्ण अपवाह तंत्र वृक्षनुमा प्रणाली का है। नर्मदा नदी प्रायद्वीपीय भारत की अन्य नदियों के विपरीत (कावेरी को छोड़कर) सदावाहिनी है।

 

The Narmada River flows through 15 districts of Madhya Pradesh. The Narmada River's entire drainage system is dendritic. Unlike other rivers in peninsular India (except the Kaveri), the Narmada River is perennial.

 

इसका मुख्य कारण रेह मिट्टी की उपस्थिति है जिसमें पानी सोखने की क्षमता कम होती है।

 

 

 The main reason for this is the presence of sandy soil which has low water absorption capacity.

 

नर्मदा नदी मैकाल पर्वत श्रेणी के समीप अमरकंटक पहाड़ी से निकलती है। यह दक्षिण में सतपुड़ा और उत्तर में विंध्याचल पर्वत श्रेणियों के मध्य भ्रंश घाटी से प्रवाहित होती हुई गुजरात में स्थित भडौंच के समीप कैम्बे (खम्भात) की खाड़ी (अरब सागर) में मिल जाती है।

 

The Narmada River originates in the Amarkantak Hills near the Maikal mountain range. Flowing through a rift valley between the Satpura ranges to the south and the Vindhyachal ranges to the north, it empties into the Gulf of Cambay (Khambhat) (Arabian Sea) near Bhadaunch in Gujarat.

 

नर्मदा नदी के अन्य नाम

 Other names of Narmada River

 

मैकालसुता

Maikalsuta

 

साखिरी

Sakhiri

 

सामोदेवी

Samodevi

 

रेवा

Reva

 

सोमप्रभा

Somprabha

 

शिवपुत्री

Shivputri

 

निबुद्धा

Nibuddha

 

क्वांरी

Kwari / Kwanri

 

कावेरी (ओंकारेश्वर में पड़ता है)

Kaveri (Confluence at Omkareshwar)

 

नामदासो (टॉल्मी)

Namdaso (Tolmi)

 

 

भ्रंश घाटी से प्रवाहित होने के कारण नर्मदा नदी में अवसादों का अभाव है, जिसके कारण यह अपने मुहाने पर डेल्टा का निर्माण न करके 27 किमी. लम्बी ज्वारनदमुख का निर्माण करती है। अरब सागर में गिरने वाली यह नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लम्बी नदी है, जिसकी कुल लम्बाई 1312 किमी. है। यह मध्य प्रदेश राज्य में 1077 किमी. की दूरी तय करती है।

 

Flowing through a rift valley, the Narmada River lacks sediments, which is why it does not form a delta at its mouth, but rather a 27-kilometer-long estuary. This river, which flows into the Arabian Sea, is the longest river in peninsular India, with a total length of 1,312 kilometers. It flows 1,077 kilometers in the state of Madhya Pradesh.

 

 

 

नर्मदा नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ

 Major tributaries of the Narmada River

 

बायीं ओर की नदियाँ  :-  बरनार, बंजर, शेर, शक्‍कर,  दूधी, देनवा, तवा, गंजाल

 

 Rivers on the left: Barnar, Banjar, Sher, Shakkar, Dudhi, Denwa, Tawa, Ganjal

 

दायीं ओर की नदियाँ :- हिरण, हथनी, तिन्‍दोली, बरना, चन्‍द्रकेशर, कन्‍हार, मान 

 

 Rivers on the right side: Hiran, Hathini, Tindoli, Barna, Chandrakeshar, Kanhar, Maan

 

 

नमामि देवि नर्मदे यात्रा

Namami Devi Narmade Yatra

 

मध्य प्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली नर्मदा नदी के संरक्षण एवं शुद्धिकरण के उद्देश्य से 11 दिसम्बर, 2016 को नर्मदा के उद्रम स्थल अमरकंटक से नमामि देव नर्मदे यात्रा का शुभारंभकिया गया था। इस यात्रा में 148 दिनों तक लगभग 16 जिलों में 3,350 कि.मी. की दूरी तय की गई जिसका समापन 15 मई, 2017 को हुआ।

 

The Namami Dev Narmade Yatra was launched on December 11, 2016, from Amarkantak, the source of the Narmada River, with the aim of conserving and purifying it, considered the lifeline of Madhya Pradesh. The journey spanned 3,350 kilometers across 16 districts over 148 days and concluded on May 15, 2017.

 

नर्मदा नदी से संबंधित पुस्तकें

Books related to Narmada River

पुस्तक (Title)

Book Title

लेखक (Author

Author

 

सौंदर्य की नदी नर्मदा

The Beautiful River Narmada

अमृतलाल वेगड़

Amritlal Vegad

 

अमृतस्य नर्मदा

Amritasya Narmada

अमृतलाल वेगड़

Amritlal Vegad

 

तीरे-तीर नर्मदा

Tira-Tir Narmada

अमृतलाल वेगड़

Amritlal Vegad

 

नर्मदा तुम कितनी सुंदर हो

Narmada, How Beautiful You Are

अमृतलाल वेगड़

Amritlal Vegad

 

नर्मदा समग्र

Narmada Samagra

स्व. अनिल माधव दवे

Late Anil Madhav Dave

 

जंगल रहे ताकि नर्मदा बहे

Let Forests Live So That Narmada Flows

पंकज श्रीवास्तव

Pankaj Srivastava

 

अथ नदी कथा

Ath Nadi Katha

श्री हरिकृष्ण देवसरे

Shri Harikrishna Devsare

 

नर्मदा रिवर ऑफ ब्यूटी

Narmada: River of Beauty

अमृतलाल वेगड़

Amritlal Vegad

 

द नर्मदा रिवर ऑफ ज्वॉय

The Narmada: River of Joy

अमृतलाल वेगड़

Amritlal Vegad

 

नर्मदे हर, हर नर्मदे

Narmade Har, Har Narmade

श्री सुहास लिमये

Shri Suhas Limaye

 

नर्मदा परिक्रमा

Narmada Parikrama

पं. रामप्रसाद पाठक

Pt. Ramprasad Pathak

 

नर्मदा की धारा से

From the Stream of Narmada

श्री शिव कुमार तिवारी और श्री गोविंद प्रसाद मिश्र

Shri Shiv Kumar Tiwari & Shri Govind Prasad Mishra

 

संस्कृति-स्त्रोतस्विनी नर्मदा

Narmada: The Cultural Lifeline

डॉ. अयोध्या प्रसाद द्विवेदी

Dr. Ayodhya Prasad Dwivedi

 

पानी उतर गया

The Water Has Receded

श्री के. एस. तिवारी

Shri K. S. Tiwari

 

 

 

 

शक्कर नदी

Sugar River

 

शक्कर नदी नर्मदा की प्रमुख सहायक नदी है, जो छिदवाड़ा की अमरवाड़ा तहसील के समीप सतपुड़ा पर्वत श्रेणी से निकलती है और नरसिंहपुर जिले से प्रवाहित होती हुई नर्मदा नदी में बायीं ओर से मिल जाती है।

 

Shakkar River is a major tributary of Narmada, which originates from the Satpura mountain range near Amarwara tehsil of Chhindwara and flows through Narsinghpur district and joins the Narmada River from the left.

 

सतपुड़ा श्रेणी में स्थित प्रमुख कोयला क्षेत्र शक्कर नदी के आस-पास विस्तृत है।

 

The major coal fields located in the Satpura range are spread around the Shakkar River.

शक्कर नदी पर नरसिंहपुर जिले में चिंकी परियोजना प्रस्तावित है। नर्मदा एवं शक्कर नदी के संगम पर भगवान शिव का प्राचीन संगनेश्वर महादेव मंदिर नरसिंहपुर जिले में स्थित है।

 

 The Chinki Project is proposed on the Shakkar River in Narsinghpur district. The ancient Sanganeshwar Mahadev Temple, dedicated to Lord Shiva, is located in Narsinghpur district, at the confluence of the Narmada and Shakkar rivers.

 

सीतारेवा नदी

Sitarewa River

 

नर्मदा की सहायक सीतारेवा नदी का उद्गम छिंदवाड़ा जिले के छिंद क्षेत्र से होता है। यह गाडरवारा (नरसिंहपुर) के समीप नर्मदा नदी में मिल जाती है। इस नदी का स्थानीय नाम वाराही गंगा है, जिस पर सावलखेड़ा बाँध (छिंदवाड़ा) निर्माणाधीन है।

 

 The Sitarewa River, a tributary of the Narmada, originates in the Chhind region of Chhindwara district. It joins the Narmada River near Gadarwara (Narsinghpur). The local name of this river is Varahi Ganga, on which the Savalkheda Dam (Chhindwara) is under construction.

 

 

तवा नदी

Tawa River

 

यह नदी मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले की महादेव पर्वत श्रेणी की कालीभीत पहाड़ियों से निकलती है। जो इटारसी और नरसिंहपुर जिले से प्रवाहित होती हुई विस्तृत रूपधारण कर लेती है और बांद्रामान के समीप नर्मदा नदी में मिल जाती है।

 

This river originates in the Kalibhit Hills of the Mahadev mountain range in Hoshangabad district of Madhya Pradesh. Flowing through Itarsi and Narsinghpur districts, it widens and joins the Narmada River near Bandraman.

 

इसकी कुल लम्बाई 172 किमी. है। देनवा, मालिनी एवं सुखतवा इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। तवा नदी पर डचेस, अप्सरा, बी फॉल, जमुना तथा रजत जलप्रपात आदि स्थित हैं।

 

 Its total length is 172 km. Its major tributaries are the Denwa, Malini, and Sukhtawa. The Tawa River is home to the Duchess, Apsara, Bee Falls, Jamuna, and Silver Falls.

 

नर्मदा अपवाह तंत्र पर बसे प्रमुख उद्योग

Major industries located on the Narmada drainage system

 

1. भारी उद्योग / उत्पादन इकाइयाँ Heavy Industries / Production Units

 

भिलाई इस्पात संयंत्र (नर्मदा बेसिन के निकट क्षेत्र) इस्पात उत्पादन Bhilai Steel Plant (area near Narmada Basin) steel production

 

 

नेपानगर (बुरहानपुर) नेपा मिल्स (समाचार पत्र कागज)

Nepanagar (Burhanpur) Nepa Mills (Newspaper Paper)

 

होशंगाबाद (नर्मदा तट) कागज उद्योग ( - पूर्व में प्रसिद्ध) – Hoshangabad (Narmada coast) was famous for its paper industry in the past –

 

जबलपुर क्षेत्र - रक्षा उत्पादन इकाइयाँ, हल्के इंजीनियरिंग उद्योग Jabalpur region - defence production units, light engineering industries

 

मंडला - डिंडोरी क्षेत्र - लकड़ी एवं वन आधारित छोटे उद्योग

 Mandla-Dindori area - Wood and forest based small scale industries

 

बड़वानी - खरगोन - कपास आधारित वस्त्र उद्योग, तेल मिलें

Barwani - Khargone - cotton based textile industry, oil mills

 

ओंकारेश्वर - बड़वानी सीमेंट, कृषि आधारित इकाइयाँ

Omkareshwar - Barwani - Cement, Agro based units

 

 

4 जलविद्युत एवं अन्य परियोजनाएँ

Hydroelectric and other projects

 

नर्मदा नदी पर आधारित कई बड़ी परियोजनाएँ भी औद्योगिक विकास का आधार हैं-

 

Many large projects based on the Narmada River are also the basis of industrial development.

 

बर्गी (बरगी) बांध

Bargi Dam

जबलपुर / Jabalpur

 

इंदिरा सागर परियोजना

Indira Sagar Project

खंडवा / Khandwa

 

ओंकारेश्वर परियोजना

Omkareshwar Project

खंडवा / Khandwa

 

सरदार सरोवर परियोजना

Sardar Sarovar Project

एमपी सीमा क्षेत्र / MP Border Area

 

तवा बांध

Tawa Dam

होशंगाबाद (नर्मदा की सहायक नदी) / Hoshangabad (tributary of Narmada)

 

नर्मदा अपवाह क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल

Major tourist places in the Narmada basin

 

1. धार्मिक/आध्यात्मिक स्थल

Religious/Spiritual Places

ओंकारेश्वर (खंडवा) – ज्योतिर्लिंग, नर्मदा के बीच मंधाता द्वीप

Omkareshwar (Khandwa) – Jyotirlinga, Mandhata Island in the Narmada

 

महेश्वर (खरगोन) - नर्मदा तट पर ऐतिहासिक किले व घाट – Maheshwar (Khargone) – Historical fort and ghat on the banks of Narmada

 

होशंगाबाद (नर्मदा पुरम्) नर्मदा तट के पवित्र घाट

 

Hoshangabad (Narmadapuram) sacred ghats on the banks of the Narmada

 

अमरकंटक (अनूपपुर) – नर्मदा उद्गम स्थल

Amarkantak (Anuppur) – Origin of Narmada

 

 

 

2. प्राकृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल

 Natural and historical tourist places

 

 

भेड़ाघाट (जबलपुर) - धुआँधार जलप्रपात व संगमरमर चट्टानें Bhedaghat (Jabalpur) - Dhuandhar Falls and Marble Rocks

 

कनहा-पेंच अभयारण्य नर्मदा बेसिन के आसपास वन क्षेत्र

Kanha-Pench Sanctuary Forest area around Narmada Basin

 

घुघवा जीवाश्म उद्यान (मंडला)

 

Ghughwa Fossil Garden (Mandla)

 

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान (उमरिया) बेसिन के उत्तरी भाग से सटा क्षेत्र Bandhavgarh National Park (Umaria) area adjoining the northern part of the basin

 

3. सांस्कृतिक व ऐतिहासिक स्थल

cultural and historical sites

 

महेश्वर किला

Maheshwar Fort

 

मांडू (धार-नर्मदा बेसिन का किनारा) ऐतिहासिक धरोहर –

 Mandu (on the banks of the Dhar-Narmada basin) historical heritage –

 

जबलपुर के ऐतिहासिक स्थल मदन महल, रानी दुर्गावती स्मारक - Historical places of Jabalpur - Madan Mahal, Rani Durgavati Memorial