भारत के महत्वपूर्ण अनुच्छेद

Jul 7, 2024 - 12:33
Jul 12, 2024 - 16:35
 0  3226
भारत के महत्वपूर्ण अनुच्छेद

भारतीय संविधान के किस अनुच्‍छेद  में  राष्‍ट्रपति  के महाभियोग की  प्रक्रिया दी  गई  हैं?

उत्‍तर - अनुच्‍छेद 61

 

आपातकालीन  प्रावधानों के बारे में निम्‍न में से कौन-सा  कथन सही नहीं हैं?

उत्‍तर -  सशस्‍त्र  विद्रोह  शब्‍द  को 42  वें संविधान संशोधन द्वारा संविधान से जोड़ा गया  था।

 

धन विधेयक  से संबंधित कौन-सा अनुच्‍छेद  हैं?

उत्‍तर - अनुच्‍छेद  110

 

अनुच्‍छेद 32 भारतीय संविधान के किस भाग से संबंधित हैं?

उत्‍तर - भाग  3

 

भारत  के संविधान के अनुच्‍छेद  371 G  में विशेष  प्रावधान  किस  राज्‍य  की स्थिति से  संबंधित  हैं?

उत्‍तर - मिजोरम

 

अनुच्‍छेद 239  किससे संबंधित हैं?

उत्‍तर -  राष्‍ट्रपति द्वारा केंद्र शासित  प्रदेशों का प्रशासन

 

कौन सा अनुच्‍छेद  धार्मिक मामलों की प्रबंधन  की  स्‍वतंत्रता से  संबंधित हैं?

उत्‍तर - अनुच्‍छेद  26

 

भारतीय संविधान के किस अनुच्‍छेद में शोषण के खिलाफ मौलिक अधिकार आता  हैं?

उत्‍तर - अनुच्‍छेद 23-24

 

भारत  के संविधान के कौन-सा  अनुच्‍छेद अस्‍प्रश्‍यता  को  समाप्‍त  करता  हैं?

उत्‍तर - अनुच्‍छेद  17

 

भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्‍छेद यह वर्णित करता है कि लोकसभा में एक अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष होना चाहिए ?

उत्‍तर - अनुच्‍छेद  93

 

भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्‍छेद राष्‍ट्रपति द्वारा  शपथ या प्रतिज्ञान से  संबंधित हैं?

उत्‍तर -  60

 

संविधान सभा द्वारा अंतिम रूप से पारित संविधान में कुल कितने अनुच्‍छेद तथा अनुसूचियां हैं?

उत्‍तर - 395  अनुच्‍छेद,  8  अनुसूचियां

 

वर्तमान  में  भारतीय  संविधान में धाराओं  की कुल  संख्‍या  हैं?

उत्‍तर - 395

 

वर्तमान समय में भारतीय संविधान में, गणना की दृष्टि से कुल कितने अनुच्‍छेद और अनुसूचियां हैं?

उत्‍तर - 448  अनुच्‍छेद,  12  अनुसूचियां

 

संविधान के किस अनुच्‍छेद  में  यह अंकित  हैं  कि भारत राज्‍यों का एक संघ  होगा

उत्‍तर -  अनुच्‍छेद-1

 

भारतीय संविधान के किन अनुच्‍छेदों में नागरिकता संबंधी प्रावधान हैं?

उत्‍तर -  अनुच्‍छेद 5-11

 

किस  अनुच्‍छेदों  द्वारा  भारतीय  संविधान  नागरिकों  को  मूल अधिकार  निश्चितता प्रदान  करता हैं?

उत्‍तर -  अनुच्‍छेद  12 से  35  तक

 

नौकरियों तथा शैक्षणिक संस्‍थाओं में समाज के कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण उपलब्‍ध कराने के लिए केंद्र सरकार को संविधान का कौन-सा अनुच्‍छेद अधिकार प्रदान करता हैं?

उत्‍तर - अनुच्‍छेद 16

 

भारतीय संविधान  का कौन-सा  अनुच्‍छेद  राष्‍ट्रपति   के पद  के लिए पुन: निर्वाचन  की  योग्‍ताएं निर्धारित करता हैं?

उत्‍तर - अनुच्‍छेद 57

 

भारतीय संविधान के किस अनुच्‍छेद के अंतर्गत भाषण एवं   अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता के अधिकार  की  गारंटी दी गई  है?

उत्‍तर -  अनुच्‍छेद 19

 

भारतीय  संविधान  के किस  अनुच्‍छेद में  प्रेस  की स्‍वतंत्रता दी  गई  हैं?

उत्‍तर -  अनुच्‍छेद-19 A

 

मौलिक अधिकार के अंतर्गत कौन-सा अनुच्‍छेद बच्‍चों के शोषण से संबंधित हैं?

उत्‍तर - अनुच्‍छेद 24

 

भारतीय संविधान के किस अनुच्‍छेद में अल्‍पसंख्‍यकों के हितों की संरक्षण की व्‍यवस्‍था  हैं?

उत्‍तर -  अनुच्‍छेद 29

 

कौन-से  अनुच्‍छेद  के अंतर्गत भारत का सर्वोच्‍च   न्‍यायालय नागरिकों के मौलिक अधिकारों की  रक्षा करता हैं?

उत्‍तर - अनुच्‍छेद 32

 

भारतीय संविधान के किन अनुच्‍छेदों में राज्‍य के नीति निर्देशक तत्‍वों का उल्‍लेख हैं?

उत्‍तर -  अनुच्‍छेद 36-51

 

भारतीय संविधान के अंतर्गत कल्‍याणकारी राज्‍य  की आवधारणा निम्‍निलिखित में  से किस  अनुच्‍छेद में वर्णित  हैं?

उत्‍तर -  अनुच्‍छेद 39

 

भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्‍छेद  राज्‍य  सरकारों को ग्राम पंचायत  के  गठन का निर्देश देता हैं?

उत्‍तर -  अनुच्‍छेद-40

 

42वें  संशोधन  द्वारा  संविधान  के किस अनुच्‍छेद  में  मौलिक  कर्तव्‍यों को  जोड़ा  गया  हैं?

उत्‍तर -  अनुच्‍छेद 51A

 

भारतीय संविधान के  किस  अनुच्‍छेद में  मौलिक कर्तव्‍यों की चर्चा की  गई  हैं?

उत्‍तर -  अनुच्‍छेद 51 A

 

भारतीय संविधान  का अनुच्‍छेद 243 E पंचायत  की किस  विशेषता  से संबंधित  हैं?

उत्‍तर - पंचायत की अवधि

 

अनुच्‍छेद 279A इनमें से किस  संवैधानिक निकाय से संबंधित  हैं?

उत्‍तर -  वस्‍तु  एवं  सेवा कर  परिषद

 

भारतीय संविधान  के  अनुच्‍छेदों  में से किस अनुच्‍छेद  में यह उल्‍लेख  है  कि मुख्‍यमंत्री राज्‍यपाल  द्वारा  नियुक्‍त  किया जाएगा

उत्‍तर -  अनुच्‍छेद 164

 

भारतीय संविधान में चुनाव प्रणाली का प्रावधान  किन  अनुच्‍छेदों में किया गया  हैं?

उत्‍तर -  अनुच्‍छेद 324-329

 

मत देने  का अधिकार भारतीय  संविधान  के किस  अनुच्‍छेद में  आता  हैं?

उत्‍तर -  अनुच्‍छेद 326

 

संविधान  के किस  अनुच्‍छेद के अंतर्गत राष्‍ट्रपति द्वारा भारत के महान्‍यायवादी की नियुक्ति की जाती हैं?

उत्‍तर - अनुच्‍छेद 76

 

भारत  के नियंत्रक  एवं  महालेखा  परीक्षक  की नियुक्ति  संविधान  के किस  अनुच्‍छेद के तहत  की  जाती  हैं?

उत्‍तर -  अनुच्‍छेद-148

 

भारतीय संविधान के किस अनुच्‍छेद में निर्वाचन आयोग के लिए  प्रावधान हैं?

उत्‍तर -  अनुच्‍छेद-324

 

Files