भारत में वन

Jul 7, 2024 - 13:49
Jul 12, 2024 - 16:34
 0  3229
भारत में वन

राष्‍ट्रीय  वन  नीति के अनुसार  पर्यावरण की दृष्टि से देश  के कम-से-कम  कितने प्रतिशत क्षेत्र  पर  वनों का आवरण आवश्‍यक  है?

उत्‍तर - 33 प्रतिशत

 

केंद्र सरकार द्वारा नई  वन  नीति की  घोषणा किस  वर्ष की गई?

उत्‍तर - 1988

 

भारतीय वन  सर्वेक्षण विभाग का मुख्‍याय कहां स्थित है?

उत्‍तर - देहरादून

 

भारत  में  वन  अनुसंधान  संस्‍थान  कहां  स्थित  हैं?

उत्‍तर - देहरादून

 

राष्‍ट्रीय पर्यावरण शोध  संस्‍थान  कहां स्थित हैं?

उत्‍तर - नागपुर

 

भारत  में वृक्षारोपण  उत्‍साव  जिसे  वन  महोत्‍सव  के नाम  से जाना  जाता  है  के जन्‍मदाता  कौन  हैं?

उत्‍तर -  के.एम.मुंशी

 

भारत में  वनों की ताजा स्थिति के  संबंध में रिपोर्ट  कौन  जारी करता हैं?

उत्‍तर - भारतीय  वन सर्वेक्षण  विभाग,  देहरादून

 

देहरादून  स्थित  फॉरेस्‍ट  सर्वे ऑफ  इंडिया द्वारा  कितने वर्षों  के अंतराल पर  वन  सम्‍बन्‍धी  रिपोर्ट जारी किये जाते हैं?

उत्‍तर -  दो  वर्ष

 

वनरोपण प्रक्रिया है-

उत्‍तर - और  पेड़  लगाने  की

 

भारत  में  कुल  वन  एवं  वृक्ष  आच्‍छादित  क्षेत्र  है-

उत्‍तर - 7,89,164  वर्ग किमी.

 

भारत  के  कुल  भौगोलिक क्षेत्रफल (32,87,263  वर्ग किमी.)  के  कितने प्रतिशत भाग  पर  वन  एवं  वृक्ष  आच्‍छादित क्षेत्रों  का विस्‍तार  पाया जाता हैं?

उत्‍तर - 24.16  प्रतिशत

 

देश  के कुल  क्षेत्रफल  के कितने   प्रतिशत  भू-भाग  पर  वनों  का आवरण  हैं?

उत्‍तर - 21.34  प्रतिशत

 

पश्चिमी  हिमालय संसाधन प्रदेश के प्रमुख संसाधन है-

उत्‍तर - वन

 

देश  में सर्वाधिक  वन  क्षेत्र किस  राज्‍य  में हैं?

उत्‍तर -  मध्‍यप्रदेश

 

कुल  वन  क्षेत्र की दृष्टि से भारत के प्रथम तीन  राज्‍यों  का सही  अवरोही क्रम है-

उत्‍तर -  मध्‍यप्रदेश, अरूणाचलप्रदेश, छत्‍तीसगढ़

 

किस  राज्‍य  के कुल  भौगोलिक  क्षेत्रफल के सबसे कम भाग  पर  वनों  का विस्‍तार  पाया जाता हैं?

उत्‍तर - पंजाब

 

राज्‍यों  एवं  केंद्र शासित प्रदेशों  में से  प्राकृतिक  वनों से आच्‍छादित  उच्‍चतम  प्रतिशत का भौगोलिक क्षेत्र कहां पर  हैं?

उत्‍तर -  अंडमान निकोबार द्वीप समूह

 

पारिस्थितियक संतुलन बनाये रखने के लिए  लिए  न्‍यूनतम  वन  आवरण अनिवार्य हैं?

उत्‍तर - सम्‍पूर्ण भूमि का 33  प्रतिशत

 

भारत के किस  राज्‍य  में उसके क्षेत्र  का अधिकतम प्रतिशत क्षेत्र वनाच्‍छादित हैं?

उत्‍तर - मिजोरम

 

कौन-सा  शंकुधारी वन  का वृक्ष है?

उत्‍तर - स्‍प्रूस

 

भारतीय  उपमहाद्वीप में सबसे  बड़ा  मैंगोव दलदल  कहां  पाया जाता  है  जो  दुनिया  के सबसे बड़े डेल्‍टा  का हिस्‍सा  है  जो विशाल नदियों जैसे गंगा, ब्रह्मपुत्र  और मेघना निर्मित हैं?

उत्‍तर - सुंदरवन

 

किस  वनस्‍पति  को उच्‍च  ऊंचाई की  वनस्‍पति  माना जाता हैं?

उत्‍तर -  पर्वतीय वन

 

बिहार  का कौनसा  जिला  सर्वाधिक  वनाच्‍छादित  हैं?

उत्‍तर - कैमूर

 

नीलाम्‍बर सागौन को हाल ही  में भौगोलिक संकेत (GI) दिया गया, यह  वृक्ष  किस  राज्‍य  में पाया जाता हैं?

उत्‍तर - केरल

 

भारत  वन  राज्‍य  रिपोर्ट 2021 के अनुसार  किस  राज्‍य  ने  पिछले  दो  वर्षों  में वन  क्षेत्र में अधिकतम वृद्धि  दर्ज की हैं?

उत्‍तर -  आन्‍ध्रप्रदेश

 

किस  वन  को मानसून वन  के रूप  में भी  जाना जाता हैं?

उत्‍तर -  उष्‍णकटिबंधीय पर्णपाती वन

 

उत्‍तरप्रदेश  के किस  जिले  में वन  के तहत  सबसे कम  क्षेत्र  हैं?

उत्‍तर - भदोही

 

किस  भारतीय राज्‍य  में वन  आवरण के तहत  सबसे बड़ा क्षेत्र हैं?

उत्‍तर - मध्‍यप्रदेश

 

किसे  जंगल  की ज्‍वाला  के रूप  में जाना  जाता  हैं?

उत्‍तर - पलाश

 

चंदन किस  प्रकार के वनों में उगता हैं?

उत्‍तर -  उष्‍णकटिबंधीय पर्णपाती वन

 

भारत में  ताड़, नारियल, केवड़ा,  अगर  किस  वन  के सामान्‍य  वृक्ष है?

उत्‍तर -  मैंग्रोव वन

 

कांटेदार झाडि़यों के शुष्‍क  क्षेत्रों में कैक्‍टस  वनस्‍पति  किस  राज्‍य  में पाई  जाती हैं?

उत्‍तर - राजस्‍थान

 

विश्‍व  के सबसे बड़े सांपों में से एक  एनाकोंडा पाया जाता हैं?

उत्‍तर -  उष्‍णकटिबंधीय सदाबहार वन में

Files