मध्यप्रदेश में वर्षा की स्थिति
वर्षा वितरण/ Rainfall distribution
पश्चिमी भागः यहाँ वार्षिक वर्षा 75 सेमी. से कम होती है।
Western part: Here the annual rainfall is less than 75 cm.
पूर्वी भागः इस क्षेत्र में वर्षा की मात्रा बढ़कर 100 सेमी. तक पहुँच जाती है।
Eastern part: In this region, the amount of rainfall increases and reaches up to 100 cm.
सूखा और मानसून प्रभाव
Drought and monsoon effects
जब दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ता है, विशेष रूप से एल-निनो प्रभाव के कारण, तो इस क्षेत्र में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
When the southwest monsoon weakens, especially due to the El Niño effect, drought conditions occur in the region.
इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित होता है, और कृषि तथा जल आपूर्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
This disrupts normal life and adversely affects agriculture and water supply.
उत्तर का मैदान अपनी विशिष्ट भौगोलिक स्थिति और जलवायु विशेषताओं के कारण राज्य के अन्य भागों से अलग पहचान रखता है।
The northern plains are distinct from other parts of the state due to their unique geographical location and climatic features.
मालवा का पठार
Malwa Plateau
मालवा पठार में शुष्क महाद्वीपीय जलवायु के लक्षण पाये जाते हैं। यहाँ समशीतोष्ण जलवायु पाई जाती है। इस क्षेत्र में अधिकांश वर्षा अरब सागर की मुम्बई शाखा द्वारा प्राप्त होती है। मुम्बई के उत्तर में स्थित पहाड़ियों एवं गुजरात के दक्षिणी भागों में वर्षा होती है।
The Malwa Plateau exhibits characteristics of a dry continental climate, with a temperate climate. Most of the rainfall in this region comes from the Mumbai branch of the Arabian Sea. Rainfall occurs in the hills north of Mumbai and in southern Gujarat.
जब ये मानसूनी पवनें ऊँचाई से नीचे की ओर आती हैं। और आगे बढ़ती हैं तो इनका तापमान बढ़ जाता है और आर्द्रता कम हो जाती है। इसके फलस्वरूप मध्य प्रदेश के पश्चिम एवं उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में वर्षा की मात्रा 50 से 75 सेमी. तक होती है।
As these monsoon winds descend from higher altitudes and move forward, their temperature increases and humidity decreases. Consequently, the western and northwestern regions of Madhya Pradesh receive 50 to 75 cm of rainfall.
मालवा पठार के पूर्वी भागों में बंगाल की खाड़ी द्वारा अधिक तथा पश्चिमी भागों में कम वर्षा होती है।
The eastern parts of the Malwa Plateau receive more rainfall from the Bay of Bengal and the western parts receive less rainfall.
इस क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में तापमान 42° सेल्सियस तक तथा शीत ऋतु में तापमान 20° सेल्सियस तक रहता है।
In this region, the temperature in summer reaches up to 42°C and in winter it remains up to 20°C.
दक्षिण-पश्चिम मानसून की अरब सागर की शाखा को तीन भागों में विभाजित किया गया है-
The Arabian Sea branch of the southwest monsoon is divided into three parts-
पश्चिमी घाट (केरल और कर्नाटक) में प्रवाहित होने वाली केरल की शाखा।
Kerala branch flowing in the Western Ghats (Kerala and Karnataka).
मुम्बई के उत्तरी भागों से मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों की ओर प्रवाहित होनी वाली मुम्बई शाखा।
Mumbai branch flowing from the northern parts of Mumbai towards the western parts of Madhya Pradesh.
सौराष्ट्र प्रायद्वीप और कच्छ की खाड़ी से टकराकर अरावली पर्वत के सामान्तर प्रवाहित होती हुई गुजरात की शाखा।
The Gujarat branch flows parallel to the Aravalli Mountains after hitting the Saurashtra Peninsula and the Gulf of Kutch.
विन्ध्य पर्वत श्रृंखला
Vindhya mountain range
इस लेख में विन्ध्य पर्वत श्रृंखला के पर्वतीय क्षेत्र की जलवायु संबंधी विशेषताओं का वर्णन किया गया है।
This article describes the climatic features of the mountainous region of the Vindhya mountain range.
इसमें औसत वार्षिक वर्षा, ग्रीष्म व शीत ऋतु के तापमान, मानसूनी प्रभाव तथा पश्चिमी व पूर्वी क्षेत्रों में वर्षा की भिन्नता से संबंधित जानकारी दी गई है
It provides information on average annual rainfall, summer and winter temperatures, monsoon effects, and variations in rainfall between the western and eastern regions.
इस क्षेत्र में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी, दोनों की मानसूनी शाखाएं वर्षा लाने में योगदान देती हैं, तथा पूर्वी भागों में चक्रवातीय वर्षा का भी प्रभाव पड़ता है।
The monsoon branches of both the Arabian Sea and the Bay of Bengal contribute to rainfall in this region, and cyclonic rainfall also has an impact in the eastern parts.
विन्ध्य पर्वतीय क्षेत्र में औसत वार्षिक वर्षा 50 से 100 सेमी. के मध्य होती है। इस क्षेत्र की जलवायु में ग्रीष्म ऋतु के दौरान तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है,
The Vindhya mountain region receives an average annual rainfall of 50 to 100 cm. The climate in this region is hot, with summer temperatures reaching 42 to 45 degrees Celsius.
जबकि जनवरी माह में औसत तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। इसके कारण शीत ऋतु में अत्यधिक ठण्ड तथा ग्रीष्म ऋतु में तीव्र गर्मी का अनुभव होता है।
Whereas in January the average temperature drops to 4 degrees Celsius. Due to this, extreme cold is experienced in winter and intense heat in summer.
इस पर्वतीय क्षेत्र में वर्षा का स्रोत अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से आने वाली दोनों मानसूनी शाखाएँ हैं।
The source of rainfall in this mountainous region is both the monsoon branches coming from the Arabian Sea and the Bay of Bengal.
वर्षा की मात्रा में क्षेत्रीय भिन्नता पाई जाती है- जहाँ पश्चिमी भागों की तुलना में पूर्वी क्षेत्रों में अधिक वर्षा होती है। इसका एक प्रमुख कारण यह है कि पूर्वी भागों में चक्रवातीय वर्षा का भी प्रभाव देखने को मिलता है।
There are regional variations in rainfall, with eastern regions receiving more rainfall than western regions. A major reason for this is that eastern regions are also affected by cyclonic rainfall.
नर्मदा-सोन घाटी एवं दक्षिणी-पूर्वी क्षेत्र
Narmada-Son Valley and South-Eastern Region
नर्मदा-सोन घाटी क्षेत्र में मानसून की दोनों शाखाओं से वर्षा होती है। ग्रीष्म ऋतु में तापमान और आर्द्रता की अधिकता से उमस भरी गर्मी पड़ती है, जिससे मौसम कष्टदायी हो जाता है।
The Narmada-Son Valley region receives rainfall from both branches of the monsoon. Summers are characterized by high temperatures and humidity, resulting in sweltering heat, making the weather unbearable.
इसके पूर्वी क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी का मानसून और चक्रवातीय वर्षा का योगदान होता है। परिणामस्वरूप नर्मदा-सोन घाटी के पूर्वी क्षेत्रों में वर्षा अधिक होती है।
Its eastern regions receive monsoon and cyclonic rainfall from the Bay of Bengal. As a result, the eastern regions of the Narmada-Son Valley receive more rainfall.
मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्व भागों में सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला की औसत ऊँचाई लगभग 800 मी. है। इस पर्वत श्रेणी में महादेव एवं मैकाल श्रेणियाँ स्थित हैं,
The Satpura mountain range in the southeastern part of Madhya Pradesh has an average height of about 800 meters. This mountain range includes the Mahadev and Maikal ranges.
महादेव श्रेणी की औसत ऊँचाई 1200 मी. है। सतपुड़ा के पूर्वी भाग में अमरकंटक पठार और बघेलखण्ड पठार अवस्थित हैं।
The Mahadev Range has an average elevation of 1200 meters. The Amarkantak Plateau and the Baghelkhand Plateau lie to the eastern side of the Satpura Range.
इस क्षेत्र में शीत ऋतु सामान्यतः शुष्क होती है तथा ग्रीष्म ऋतु में तापमान 40° सेल्सियस से अधिक नहीं होता है जबकि रात का तापमान लगभग 25° सेल्सियस तक होता है। फलस्वरूप इस क्षेत्र का मौसम सुहावना रहता है। इस क्षेत्र में सप्ताह में दो से तीन बार में वर्षा होती है।
Winters in this region are generally dry, and summer temperatures do not exceed 40°C, while nighttime temperatures average around 25°C. Consequently, the climate in this region is pleasant. Rainfall occurs two to three times a week.
मानसून की दोनों शाखाओं (अरब सागर की शाखा एवं बंगाल की खाड़ी की शाखा) जब इस क्षेत्र में स्थित ऊँची पहाड़ियों से टकराती हैं, तो यहाँ पर अत्यधिक वर्षा होती है।
When both branches of the monsoon (Arabian Sea branch and Bay of Bengal branch) collide with the high hills located in this region, there is heavy rainfall here.
मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से आने वाले चक्रवातों से वर्षा होती है। इस क्षेत्र में वार्षिक वर्षा 125 से 150 सेमी. तक होती है। इस क्षेत्र में गर्मी और सर्दी सामान्यतः कम होती हैं। होशंगाबाद जिलें में पचमढ़ी स्थित है, जिसकी ऊँचाई 1350 मी. है। जहाँ वार्षिक वर्षा लगभग 215 सेमी. तक होती है।
The southeastern region of Madhya Pradesh receives rainfall from cyclones originating from the Bay of Bengal. Annual rainfall in this region ranges from 125 to 150 cm. Summers and winters are generally mild in this region. Pachmarhi, located in Hoshangabad district, is located at an altitude of 1350 m. It receives approximately 215 cm of annual rainfall.
मध्य प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु को युनाला, वर्षा ऋतु को चौमासा तथा शीत ऋतु को सियाला कहते हैं। राज्य में भारत मौसम विभाग (IMD) का एकमात्र कार्यालय इन्दौर में स्थित है।
In Madhya Pradesh, the summer season is called Yunala, the rainy season is called Chaumasa, and the winter season is called Siyala. The only office of the India Meteorological Department (IMD) in the state is located in Indore.
वर्ष 2013 में उज्जैन के डोंगला में मध्य प्रदेश की पहली अत्याधुनिक वेधशाला का निर्माण किया गया है, जिसका नामकरण खगोलशास्त्री आचार्य वराहमिहिर के नाम पर किया गया है।
In the year 2013, Madhya Pradesh's first state-of-the-art observatory was built in Dongla, Ujjain, which was named after the astronomer Acharya Varahamihira.
मध्यप्रदेश में वर्षा की स्थिति (मिलीमीटर )
Rainfall status in Madhya Pradesh (in mm)
वर्ष सामान्य वर्षा मानसून वर्षा % वृद्धि/कमी
Year Normal Rainfall Monsoon Rainfall % Increase/Decrease
2019-20 1088 1351.1 +44%
2021-22 1088 991.7 -8.9%
वर्षा के क्षेत्रीय प्रारूप में राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों के जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई। मध्य और पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य वर्षा हुई। जबकि उत्तरी मध्य प्रदेश के जिलों विशेषकर बुन्देलखण्ड क्षेत्र में वर्षा की कमी हुई।
Regional rainfall patterns showed that districts in the western and southern regions of the state received above-normal rainfall. Most districts in central and eastern Madhya Pradesh received normal rainfall, while districts in northern Madhya Pradesh, especially the Bundelkhand region, experienced deficient rainfall.