एसडीजी मूल्यांकन योजना

Mar 10, 2026 - 02:16
 0  3225

एसडीजी मूल्यांकन योजना (SDG Assessment Plan)

 

अवधि-2025-30

Period-2025-30

 

उद्देश्य - सतत् विकास लक्ष्यों का प्रभावी क्रियान्वयन

Objective - Effective implementation of Sustainable Development Goals

 

विशेष - योजना अंतर्गत सतत् विकास के लक्ष्यों का राज्य, जिला एवं विकासखंड स्तर पर स्थानीयकरण, क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

Special - Under the scheme, localization, implementation, monitoring and evaluation of sustainable development goals will be ensured at the state, district and development block level.

 

·       प्रदेश के सभी जिलों के सतत् विकास लक्ष्यों और उनके संकेतक के आधार पर डैशबोर्ड के माध्यम से रैंकिंग तय की जा डैशबोर्ड आधारित रैंकिंग अनुसार दो शीर्ष प्रदर्शन किये जाने वाले जिलों को पुरस्कार राशि का वितरण किया जाएगा।

 

·       The ranking of all the districts of the state will be decided through dashboard on the basis of sustainable development goals and their indicators. As per the dashboard based ranking, prize money will be distributed to the two top performing districts.

 

·       प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले को 1 करोड़ रुपए और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले जिले को 75 लाख रुपए की वित्‍तीय  सहायता का वार्षिक प्रावधान किया जाएगा। चयनित जिला अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 17  सतत् विकास लक्ष्यों में से किसी भी लक्ष्य में सुधार के लिए पुरस्कार राशि का उपयोग कर सकता है।

 

·       The first-place district will receive an annual financial assistance of 1 crore and the second-place district will receive 75 lakh. The selected district can use the prize money to improve any of the 17 Sustainable Development Goals, taking into account its specific needs.