मध्‍यप्रदेश के प्रमुख लोक साहित्‍यकार की लिस्ट

Jan 6, 2026 - 16:34
 0  3226

मध्‍यप्रदेश के प्रमुख लोक साहित्‍यकार

Prominent folk writers of Madhya Pradesh

 

संत सिंगाजी/ Saint Singaji

 

मध्‍यप्रदेश के प्रसिद्ध लोक साहित्‍यकार संत सिंगाजी का जन्‍म बड़वानी जिले के ग्राम खजूरी में 1571 ई. में हुआ था। परन्‍तु इनकी कर्मस्‍थली पिपलिया गांव खण्‍डवा जिले में थी। सिंगाजी कबीर के समकालीन थे तथा कबीर की भांति साखियां गाते थे। इनके शिष्‍य खेमदास ने उनके जीवन चरित्र पर परचुरी की रचना की।

 

Sant Singaji, a renowned folk poet of Madhya Pradesh, was born in 1571 AD in Khajuri village of Barwani district. However, his place of work was Pipliya village in Khandwa district. Singaji was a contemporary of Kabir and, like him, composed and sang devotional verses (sakhiyas). His disciple, Khemdas, wrote a biography of him called Parchuri.

 

 

संत सिंगाजी की प्रमुख रचनाएं:-

The major works of Sant Singaji are:

 

Ø साखियां / Saakhiyan

Ø पंद्रह तिथि / Pandrah Tithi

Ø दोषबोध / Doshbodh

Ø नरद / Narad

Ø शरद / Sharad

Ø सात वर (निमाड़ी बोली में) / Saat Var (Nimadi Boli Mein)

 

जगनिक/ Jagnik

 

जगनिक कांलिजर नरेश परिमल देव के दरबारी कवि थे। आचार्य रामचंद्र शुक्‍ल ने इनका जन्‍म 1230 ई. माना है इनकी प्रमुख रचनाएं- आल्‍हाखंड एवं परिमल रासो है आल्‍हाखंड विश्‍व की सबसे बड़ी लोकगाथा है इसमें बुंदेली की उपबोली बनाफरी का प्रयोग कर महानवीर आल्‍हा एवं ऊदल के शौर्य को गीत रूप में प्रस्‍तुत किया गया है।

 

Jagannik was a court poet of King Parimal Dev of Kalinjar. Acharya Ramchandra Shukla has estimated his birth year as 1230 AD. His major works are Alhakhand and Parimal Raso. Alhakhand is the world's longest folk epic, in which the heroic deeds of the great warriors Alha and Udal are presented in song form, using the Banaphari dialect of Bundeli.

 

ईसुरी/ Isuri

 

प्रसिद्ध लोक साहित्‍यकार ईसुरी का जन्‍म 1831 ई. में मेढ़ंकी गांव (मऊरानीपुर, उत्‍तरप्रदेश) में हुआ था। इन्‍होंने लोकगायन की विधा फाग को विकसित किया। इन्‍हें बुंदेलखण्‍ड के जयदेव के नाम से जाना जाता है।

 

The renowned folk poet Isuri was born in 1831 in Medhanki village (Mauranipur, Uttar Pradesh). He developed the folk singing style known as Fāg. He is known as the Jayadeva of Bundelkhand.

 

ईसुरी की प्रमुख रचनाएं:-

Isuri's major works:

v इसुरी का फागें / Isuri Ka Phagen

 

v प्रेमिका रजेऊ (प्रेरणा स्रोत) / Premika Rajewu (Prerna Srot)

 

v ईसुरी प्रकाश (कृष्णानंद गुप्त का संकलन) / Isuri Prakash (Krishnanand Gupta Ka Sankalan)

 

v ईसुरी सतसई (गौरीशंकर द्विवेदी का संकलन) / Isuri Satsai (Gaurishankar Dwivedi Ka Sankalan)