सूरजधारा योजना
सूरजधारा योजना भी संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रचलित है। इसका उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लघु एवं सीमान्त कृषकों को अलाभकारी फसलों / किस्मों के स्थान पर लाभकारी दलहनी / तिलहनी फसलों के उन्नत एवं विपुल उत्पादन देने वाली किस्मों के बीज उपलब्ध कराना है। सूरज धारा योजना के तहत अनुसुचित जाति, जनजाति के लघु एवं सीमान्त कृषकों को एक हेक्टेयर के लिये दलहनी एवं तिलहनी फसलों की बीज अदला बदली एवं बीज स्वालंबन घटकों में 75 प्रतिशत अथवा 1500 रूपये अधिकतम अनुदान दिया जाता है। वर्ष 2015-16 की खरीफ में जिले में सोयाबीन फसल के लिए 2753 कृषकों को तथा अरहर फसल के लिए 223 कृषकों को अनुदान लाभ इस योजना में दिया जाकर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति की गई है।
The Surajdhara scheme is also prevalent throughout Madhya Pradesh. Its objective is to provide improved and high-yielding varieties of seeds of profitable pulse and oilseed crops to small and marginal farmers belonging to Scheduled Castes and Scheduled Tribes, replacing their unprofitable crops/varieties. Under the Surajdhara scheme, small and marginal farmers from Scheduled Castes and Scheduled Tribes receive a subsidy of 75 percent or a maximum of Rs. 1500 for seed exchange and seed self-reliance components for pulse and oilseed crops for one hectare. In the Kharif season of 2015-16, 2753 farmers for soybean crop and 223 farmers for pigeon pea crop in the district received subsidy benefits under this scheme, achieving 100 percent of the target.