Climate classification of Madhya Pradesh

Dec 18, 2025 - 16:11
 0  3231

मध्य प्रदेश का जलवायु वर्गीकरण

Climate classification of Madhya Pradesh

 ग्रीष्म ऋतु (मार्च से मध्य जून तक)

Summer (March to mid-June)

 

वर्षा ऋतु (मध्य जून से मध्य अक्टूबर तक)

 Rainy season (mid-June to mid-October)

 

शीत ऋतु (मध्य अक्टूबर से फरवरी तक)

Winter (mid-October to February)

 

 

 

ग्रीष्म ऋतु / Summer season

मध्य प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु का प्रभाव मार्च से मध्य जून तक रहता है। इस अवधि से सूर्य की स्थिति उत्तरायण होने से तापमान में वृद्धि होने लगती है तथा वायु दाब कम होने लगता है। जिसके परिणामस्वरूप मई माह के अन्त तक राज्य के लगभग सभी भागों में भीषण गर्मी पड़ने लगती है।

 

Summer in Madhya Pradesh lasts from March to mid-June. During this period, the sun's northward movement causes temperatures to rise and air pressure to decrease. As a result, by the end of May, almost all parts of the state experience intense heat.

 

राज्य का सबसे गर्म महीना मई होता है। मई महीने का औसत मासिक तापमान लगभग 40° सेल्सियस रहता है। पठारी भागों में दिन का तापमान बढ़ता है, किन्तु रात्रि के समय कम हो जाता है।

 

 The state's hottest month is May. The average monthly temperature in May is around 40°C. In the plateau regions, daytime temperatures rise, but nighttime temperatures decrease.

 

जिससे इस क्षेत्र का मौसम सुहाना रहता है, जबकि मैदानी भागों में आर्द्रता अधिक होने के कारण इस मौसम में उमस भरी गर्मी पड़ती है, जिससे मौसम कष्टदायी हो जाता है।

 

Due to which the weather of this region remains pleasant, whereas due to high humidity in the plains, there is humid heat in this season, due to which the weather becomes uncomfortable.

 

मध्य प्रदेश राज्य का सबसे गर्म स्थान भिण्ड हैं, जो औसत रूप से सर्वाधिक गर्म जिला है।

 

The hottest place in the state of Madhya Pradesh is Bhind, which is the hottest district on average.

 

वर्ष 1995 में गंजबासौदा (विदिशा जिला) का तापमान 48.9° सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो अब तक मध्य प्रदेश का सबसे अधिक तापमान वाला स्थान है।

 

 In the year 1995, Ganjbasoda (Vidisha district) recorded a temperature of 48.9°C, which is the highest temperature place in Madhya Pradesh till date.

 

मई माह में मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों में शुष्क व गर्म पछुआ पवनें चलती हैं, जिन्हें लू कहते हैं।

 

In the month of May, dry and hot westerly winds blow in the northern parts of Madhya Pradesh, which are called Loo.

 

मानसून के आगमन से पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थानीय विक्षोभ के कारण मई माह में विनाशकारी चक्रवात विकसित हो जाते हैं।

 

Before the arrival of monsoon, destructive cyclones develop in the month of May due to local disturbances in the Bay of Bengal.

 

इन चक्रवातों का प्रभाव तटीय क्षेत्रों में अधिक होता है, परन्तु धरातलीय भाग के अंदर की ओर बढ़ने के साथ ही इनकी तीव्रता और प्रभाव दोनों में क्रमशः कमी आने लगती है।

 

The impact of these cyclones is more in the coastal areas, but as they move inwards towards the surface area, both their intensity and impact gradually start decreasing.

 

 

बंगाल की खाड़ी के चक्रवातों का मार्ग उत्तर-पश्चिम होने से इसका प्रभाव मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्व भागों में अधिक पड़ता है, जहाँ इनकी गति 40 से 50 किमी./घंटा होती है।

 

 Since the path of cyclones in the Bay of Bengal is north-west, its impact is more on the south-eastern parts of Madhya Pradesh, where their speed is 40 to 50 km/h.

 

ये चक्रवात मेघ गर्जन, तेज हवाएँ और तूफानी वर्षा उत्पन्न करते हैं जिसके कारण इनके प्रभाव से फसलों की अधिक क्षति होती है।

These cyclones produce thunder, strong winds and torrential rains, which cause extensive damage to crops.

 

सन् 2024 के अनुसार मध्‍यप्रदेश का सबसे गर्म जिला दतिया है इसके पश्‍चात् नौगांव और खजुराहो आते है।

 

 As of 2024, Datia is the hottest district in Madhya Pradesh, followed by Naugaon and Khajuraho.

 

मध्‍यप्रदेश में सबसे कम गर्मी वाला जिला पचमढ़ी है यह एक हिल स्‍टेशन है जहां ग्रीष्‍मकाल में भी अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहता है।  

 

The least hot district in Madhya Pradesh is Pachmarhi. It is a hill station where the maximum temperature remains 31.9 degrees Celsius even in summer.

 

वर्षा ऋतु (मध्य प्रदेश)

 Rainy season (Madhya Pradesh)

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन सामान्यतः मध्य जून तक होता है। राज्य के दक्षिणी एवं पूर्वी भागों में सामान्यतः 12 जून तक वर्षा आरम्भ हो जाती है।

 

The southwest monsoon typically arrives in Madhya Pradesh by mid-June. Rainfall typically begins in the southern and eastern parts of the state by June 12th.

 

राज्य में वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून की दोनों शाखाओं-अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी द्वारा होती है।

 

Rainfall in the state is caused by both branches of the southwest monsoon – the Arabian Sea and the Bay of Bengal.

 

राज्य के पूर्वी तथा दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में अधिकांश वर्षा बंगाल की खाड़ी की शाखा से, जबकि उत्तर-पश्चिम एवं मध्यवर्ती क्षेत्रों में दोनों शाखाओं (अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी) द्वारा वर्षा प्राप्त होती है।

 

 The eastern and south-eastern regions of the state receive most of their rainfall from the Bay of Bengal branch, while the north-western and central regions receive rainfall from both branches (Arabian Sea and Bay of Bengal).

 

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून (बंगाल की खाड़ी) द्वारा सबसे अधिक वर्षा प्राप्त होती है। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी बंगाल की खाड़ी शाखा से वर्षा होती है, किन्तु समुद्र तट से दूरी बढ़ने के साथ-साथ वर्षा की मात्रा कम हो जाती है।

 

 Madhya Pradesh receives most of its rainfall from the southwest monsoon (Bay of Bengal). Other regions of the state also receive rainfall from the Bay of Bengal branch, but the amount of rainfall decreases with increasing distance from the coast.

 

अरब सागर मानसून की मुम्बई शाखा जब मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में पहुँचती है तो मुम्बई के पहाड़ी क्षेत्रों से उतरते समय घर्षण के कारण इसका तापमान बढ़ जाता है, जिससे आर्द्रता में कमी होती है।

When the Mumbai branch of the Arabian Sea monsoon reaches the western regions of Madhya Pradesh, its temperature increases due to friction while descending from the hilly areas of Mumbai, which reduces the humidity.

 

परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में वर्षा की मात्रा कम हो जाती है।

 

As a result, the amount of rainfall decreases in the western and north-western regions of Madhya Pradesh.

 

अरब सागर की केरल शाखा एवं बंगाल की खाड़ी की शाखा से मध्य प्रदेश की दक्षिण-पूर्व में स्थित ऊँची पहाड़ियों से टकराने के कारण इन क्षेत्रों में सबसे अधिक वर्षा होती है।

 

Due to the collision of the Kerala branch of the Arabian Sea and the Bay of Bengal branch with the high hills located in the south-east of Madhya Pradesh, these areas receive the highest rainfall.

 

राज्य में पठारी और मैदानी भागों के उच्चावच में अत्यधिक भिन्नता के कारण वर्षा की मात्रा में भी क्षेत्रीय भिन्नता पायी जाती है। यहाँ सबसे पहले वर्षा दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में प्रारम्भ होती है, तत्पश्चात् उत्तर-पूर्व, मध्यवर्ती तथा पश्चिमी भागों में होती है।

 

 Due to the significant variations in the relief of the plateau and plain areas of the state, regional variations in rainfall are also observed. Rainfall begins first in the southeastern regions, followed by the northeastern, central, and western regions.

 

मध्य प्रदेश में पूर्व से पश्चिम एवं दक्षिण से उत्तर की ओर वर्षा की मात्रा क्रमशः घटती जाती है। यहाँ सबसे अधिक वर्षा, जुलाई एवं अगस्त माह में होती है।

 

 In Madhya Pradesh, rainfall decreases gradually from east to west and from south to north. The highest rainfall occurs in the months of July and August.

 

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन का मुख्य कारण जेट स्ट्रीम का हिमालय के दक्षिणी ढालों से उत्तर की ओर स्थानान्तरित हो जाना है।

 

The main reason for the arrival of the southwest monsoon is the shift of the jet stream from the southern slopes of the Himalayas towards the north.