शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) स्टार्टअप फोरम का आयोजन नई दिल्ली में हुआ

May 31, 2023 - 11:25
Apr 30, 2024 - 19:00
 0  4057

·       भारत में पहली बार भौतिक रूप से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) स्टार्टअप फोरम का आयोजन नई दिल्ली में हुआ। इसका उद्देश्य एससीओ देशों के बीच स्टार्टअप, रोजगार सृजन, नवाचार आदि को बढ़ावा देना है।

·       केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में अपनी तरह के पहले 'बाजरा अनुभव केंद्र' का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य आम जनता को बाजरा उत्पादन के प्रति जागरूक करना है।

·       भारतीय सेना ने पहली बार आर्टिलरी यूनिट में पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया है।

 ·       भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मेघालय के जैन्तिया हिल्स में 'डाउकी लैंड पोर्ट' का उद्घाटन किया।

·       रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ में भारत के पहले 'एयर फ़ोर्स हेरिटेज सेंटर' का उद्घाटन किया। इस विरासत केंद्र में विभिन्न युद्धों में वायु सेना की भूमिका को दर्शाया गया है।

·       केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सरबा-नंदा सोनोवाल ने शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए "हरित सागर' लॉन्च किया। इसका उद्देश्य बंदरगाहों के विकास और संचालन में पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना है।

·       केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने लर्निंग मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम 'सक्षम' लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य भारत में सभी स्वास्थ्य पेशेवरों को चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान करना है।

·       तेलंगाना सरकार ने स्टेट रोबोटिक्स फ्रेमवर्क नामक एक नई नीति शुरू की है, इसका उद्देश्य राज्य को भारत में रोबोटिक्स के क्षेत्र में अग्रणी के रूप में स्थापित करना है।

·       तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद में 'हरे कृष्णा हेरिटेज टॉवर' की आधारशिला रखी। इसमें राधा कृष्ण और स्वामी वेंकटेश्वर के मंदिर होंगे।

·       भारत का पहला रीडिंग लाउंज केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (वाराणसी) में स्थापित किया गया है। इसमें विभिन्न भाषाओं की पुस्तकों का संग्रह है। इसका उद्देश्य लोगों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करना है।

·       एमआईटी-वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी ने पुणे में एशिया की पहली समुद्री अनुसंधान प्रयोगशाला बनाई है। इसका उद्देश्य पेट्रोलियम और गैस उद्योग के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करना है।

·       प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 'अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023' का उद्घाटन किया। इसके तहत विभिन्न कालखंडों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित किया जाएगा।

·       तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने टी नगर में देश के सबसे लंबे स्काईवॉक ब्रिज में से एक का उद्घाटन किया। यह पुल 570 मीटर लंबा है जो माम्बलम रेलवे स्टेशन को टी नगर बस टर्मिनल से जोड़ता है।

 ·       मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण को अपनाने वाला भारत का पहला शहर बन गया है। एसडीजी पर प्रगति की जांच के लिए भोपाल में एक स्वैच्छिक स्थानीय समीक्षा प्रक्रिया लागू की गई है।

·       केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद, देहरादून में सतत भूमि प्रबंधन उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया।

·      भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने 'भारत-इज़राइल जल प्रौद्योगिकी केंद्र' स्थापित करने के लिए इज़राइल के साथ साझेदारी की है। इसका उद्देश्य भारत में जल संसाधन प्रबंधन में चुनौतियों का समाधान करना है।

·       'एनईपी सारथी' कार्यक्रम - यूजीसी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के बेहतर कार्यान्वयन में छात्रों को शामिल करने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में राजदूत के रूप में चुना जाएगा।

·       हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में हरित हाइड्रोजन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 'हरित हाइड्रोजन नीति' तैयार करने की घोषणा की है।

·       राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने राजेश गोपाल की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय चीता परियोजना संचालन समिति का गठन किया है।

·       प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में पूर्वोत्तर भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

 ·      महाराष्ट्र सरकार ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को स्वच्छ मुख अभियान के लिए 'स्माइल एम्बेसडर' के रूप में चुना है। यह मौखिक स्वच्छता को बढ़ावा देने का एक अभियान है।

·       कमांडर अभिलाष टॉमी (सेवानिवृत्त) ने 29 अप्रैल को गोल्डन ग्लोब रेस पूरी करने वाले पहले भारतीय के रूप में इतिहास रचा, और बायनाट नाम की अपनी पाल नाव में समुद्र में 236 दिनों तक अकेले रहने के बाद दूसरे स्थान पर रहे। यह विश्व की एकल नॉनस्टॉप जलयात्रा थी।

·       उत्तर प्रदेश सरकार ने एक थीम पार्क 'रामलैंड' बनाने की घोषणा की है जो डिज़नीलैंड जैसा होगा। यह पर्यटकों के बीच प्रमुख आकर्षण होगा और वैश्विक पर्यटन हॉटस्पॉट भी होगा।

·       उत्तर प्रदेश स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड बनाने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। इसके तहत बच्चों की स्वास्थ्य रिपोर्ट ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकेगी।

·       उत्तराखंड स्थित भगवान शिव के तुंगनाथ मंदिर को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया जाएगा। यह मंदिर 12800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।