The South Asian Games originated in 1984 in Kathmandu, Nepal.
साउथ एशियन गेम की शुरुआत 1984 में काठमांडू, नेपाल से हुई थी। इन्हें पहले 'दक्षिण एशियाई महासंघ खेल' (SAF Games) के नाम से जाना जाता था। यह एक चतुर्वाषिक (हर चार साल में एक बार) आयोजन है, लेकिन शुरू में ये हर साल या दो साल में आयोजित किए जाते थे।
The South Asian Games originated in 1984 in Kathmandu, Nepal. They were formerly known as the 'South Asian Federation Games' (SAF Games). This is a quadrennial event (held once every four years), although initially, they were organized annually or biennially.
साउथ एशियन गेम्स 1984
South Asian Games 1984
1984 के दक्षिण एशियाई खेल, जिन्हें आधिकारिक तौर पर पहले दक्षिण एशियाई महासंघ खेलों (SAF Games) के रूप में जाना जाता था, 17 से 23 सितंबर 1984 तक काठमांडू, नेपाल में आयोजित किए गए थे। इस उद्घाटन संस्करण में भारत ने कुल 88 पदक (44 स्वर्ण, 28 रजत, 16 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। इन खेलों का उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों के बीच खेल भावना और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना था।
The 1984 South Asian Games, officially known as the 1st South Asian Federation Games (SAF Games), were held in Kathmandu, Nepal, from September 17 to 23, 1984. In this inaugural edition, India topped the medal tally by winning a total of 88 medals (44 gold, 28 silver, and 16 bronze). The objective of these Games was to foster sportsmanship and regional cooperation among South Asian nations.
v उद्घाटनः खेलों का उद्घाटन महाराजा बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव ने किया था।
v Inauguration: The games were inaugurated by Maharaja Birendra Bir Bikram Shah Dev.
v प्रतिभागी देशः इसमें दक्षिण एशिया के सात देशों भारत, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान और मालदीव ने भाग लिया था।
v Participating Countries: Seven South Asian countries—India, Nepal, Sri Lanka, Pakistan, Bangladesh, Bhutan, and the Maldives—participated in this.
भारतः 88 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा।
India finished in first place with 88 medals.
1984 साउथ एशियन गेम्स में भारतीय टीम के कप्तान – ब्रह्मानंद संखवालकर थे।
The captain of the Indian team at the 1984 South Asian Games was Brahmanand Sankhwalkar.
श्रीलंका: 7 स्वर्ण, 11 रजत और 19 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
Sri Lanka finished in second place with 7 gold, 11 silver, and 19 bronze medals.
पाकिस्तान: 5 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
Pakistan finished in third place with 5 gold, 3 silver, and 2 bronze medals.
खेलः फुटबॉल एकमात्र टीम खेल था, जिसका स्वर्ण पदक नेपाल ने जीता। तैराकी में बुला चौधरी ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता।
Sports: Football was the only team sport in which Nepal won a gold medal. In swimming, Bula Chaudhary won the gold medal in the 100-meter freestyle.
महत्वः यह क्षेत्र का पहला बहु-खेल आयोजन था, जिसे दक्षिण एशियाई ओलंपिक परिषद (SAOC) के गठन के बाद आयोजित किया गया था।
Significance: This was the region's first multi-sport event, held following the formation of the South Asian Olympic Council (SAOC).
1984 के साउथ एशियन गेम्स (SAF गेम्स) के फुटबॉल टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाड़ी अशरफ उद्दीन अहमद चुन्नू 5 गोल के साथ सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी (टॉप स्कोरर) थे।
In the football tournament of the 1984 South Asian Games (SAF Games), Bangladeshi player Ashraf Uddin Ahmed Chunnu was the top scorer with 5 goals.