‘होमबाउंड’

Oct 1, 2025 - 10:50
Oct 3, 2025 - 11:02
 0  3225

अगस्त 2025 के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मन्थ

भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को अगस्त 2025 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मन्थ चुना गया है।

 

‘होमबाउंड’

नीरज घेवन की हिंदी फ़िल्म “होमबाउंड” को ऑस्कर 2026 (98वें अकादमी पुरस्कार) में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फ़िल्म श्रेणी के लिए वरिष्ठ फ़िल्मकार एन. चंद्रा की अध्यक्षता वाली 12 सदस्यीय जूरी द्वारा भारत की आधिकारिक प्रविष्टि चुना गया है।

 

सबसे तेज वनडे सेंचुरी लगाने वाली भारतीय खिलाड़ी

स्मृति मंधाना भारत की पुरुष और महिला—दोनों क्रिकेट में सबसे तेज़ एक दिवसीय क्रिकेट सेंचुरी बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 20 सितंबर 2025 को दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगा कर विराट कोहली के 52 गेंद में शतक का रिकार्ड तोड़ दिया।

 

‘ब्रिंग इट होम’

यह महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का आधिकारिक गीत है, जिसे मशहूर पार्श्वगायिका श्रेया घोषाल ने गाया है।

 

नए बीसीसीआई अध्यक्ष

दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को BCCI का 37वां अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है।

 

अंतरराष्ट्रीय T20 मैचों में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय 

अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदवाज़ बन गए हैं। उन्होंने अभी तक 64 मैच खेले हैं। उन्होंने यह मुकाम 2025 एशिया कप में ओमान के बल्लेबाज विनायक शुक्ला को आउट करके हासिल किया।