राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में मध्य प्रदेश की भूमिका :-

Nov 12, 2025 - 12:31
 0  3226

राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में मध्य प्रदेश की भूमिका :-

Role of Madhya Pradesh in the national freedom struggle: -

 

मध्‍यप्रदेश में 1857 के विद्रोह से लेकर असहयोग आंदोलन सविनय अवज्ञा, और भारत छोड़ो आंदोलन तक स्‍वतंत्रता आंदोलन में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है रानी अवंतीबाई तात्‍या टोपे, चंद्रशेखर आजाद, और शंकर शाह जैसे कई नेताओं ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Madhya Pradesh has made significant contributions to the freedom movement, from the Revolt of 1857 to the Non-Cooperation Movement, Civil Disobedience, and Quit India Movement. Many leaders like Rani Avantibai, Tatya Tope, Chandrashekhar Azad, and Shankar Shah played important roles.

 

प्रारंभिक राष्ट्रीय चेतना और आंदोलनों की शुरुआत

Early national consciousness and the beginning of movements

1891 में नागपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सातवें अधिवेशन का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता पी. आनंद चालू ने की। इस अधिवेशन में मध्य प्रांत एवं मालवा में गणेश उत्सव और शिवाजी उत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया, जिससे राष्ट्रीय चेतना को बल मिला।

 In 1891, the seventh session of the Indian National Congress was held in Nagpur, presided over by P. Anand Chalu. At this session, the decision was made to organize Ganesh Utsav and Shivaji Utsav in the Central Provinces and Malwa, which strengthened national consciousness.

 

मध्य प्रदेश के क्रांतिकारी विचारक और पत्रकारिता का योगदान Contribution of revolutionary thinkers and journalists of Madhya Pradesh

 

1901 में कलकत्ता अधिवेशन में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी डॉ. हरिसिंह गौर ने न्याय विभाग और शासन विभाग को अलग करने की माँग रखी। इसके अलावा, 1904 में उन्होंने अंग्रेजी शिक्षा प्रणाली की कड़ी आलोचना की। इस दौरान खंडवा से "सुबोध सिन्धु" और जबलपुर से "जबलपुर टाइम्स" नामक समाचार पत्रों का प्रकाशन प्रारंभ हुआ। पंडित माखनलाल चतुर्वेदी ने अपने समाचार पत्र "कर्मवीर" के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

At the Calcutta session in 1901, Dr. Harisingh Gour, a renowned freedom fighter from Madhya Pradesh, demanded the separation of the judicial and administrative departments. Furthermore, in 1904, he strongly criticized the English education system. During this period, newspapers such as "Subodh Sindhu" from Khandwa and "Jabalpur Times" from Jabalpur began publication. Pandit Makhanlal Chaturvedi played a significant role in the development of national consciousness through his newspaper "Karmaveer."

 

महत्वपूर्ण अधिवेशन और संगठन

 Important conventions and organizations

 

1906 में जबलपुर में मध्य प्रदेश कांग्रेस का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें पंडित रविशंकर शुक्ल, डॉ. राघवेन्द्र और डॉ. हरिसिंह गौर जैसे प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद, 1907 में जबलपुर में एक क्रांतिकारी दल का गठन किया गया और 1915 में यहाँ होमरूल लीग की स्थापना की गई, जिससे स्वशासन की माँग को और अधिक बल मिला।

 

In 1906, the Madhya Pradesh Congress held its provincial session in Jabalpur, attended by prominent Congress workers such as Pandit Ravi Shankar Shukla, Dr. Raghavendra, and Dr. Hari Singh Gour. Subsequently, a revolutionary group was formed in Jabalpur in 1907, and the Home Rule League was founded in 1915, further strengthening the demand for self-government.

 

रौलेट एक्ट का विरोध और असहयोग आंदोलन में भूमिका

 Opposition to the Rowlatt Act and role in the Non-Cooperation Movement

 

20 मार्च 1919 को खंडवा में मध्य प्रांतीय राजनैतिक परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता दादा साहेब खापर्डे ने की। इस बैठक में रौलेट एक्ट के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद असहयोग आंदोलन के दौरान जबलपुर में भी आंदोलन तेज हुआ। विक्टोरिया टाउन हॉल (वर्तमान गांधी भवन) में सर्वप्रथम झंडा फहराया गया, जो कि दमोह निवासी श्री प्रेमचंद उस्ताद द्वारा किया गया था।

 

On March 20, 1919, a meeting of the Central Provincial Political Council was held in Khandwa, chaired by Dada Saheb Khaparde. A resolution was passed at this meeting opposing the Rowlatt Act. Following this, the Non-Cooperation Movement intensified in Jabalpur as well. The flag was first hoisted at the Victoria Town Hall (now Gandhi Bhavan), by Shri Premchand Ustad, a resident of Damoh.

 

राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में मध्य प्रदेश की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। यहाँ के स्वतंत्रता सेनानियों और पत्रकारों ने अपने प्रयासों से देश को आज़ादी दिलाने में योगदान दिया। चाहे वह राजनीतिक संगठन हो, पत्रकारिता का माध्यम हो, या क्रांतिकारी गतिविधियाँ, मध्य प्रदेश ने हर स्तर पर स्वतंत्रता संग्राम को मजबूती प्रदान की।

 

Madhya Pradesh played a crucial role in the national freedom struggle. Its freedom fighters and journalists contributed to the nation's independence through their efforts. Whether it was political organizations, journalistic media, or revolutionary activities, Madhya Pradesh strengthened the freedom struggle at every level.

 

 

1. प्रारंभिक चरण (1857 का स्वतंत्रता संग्राम):

Initial Phase (1857 War of Independence):

 

मध्य प्रदेश 1857 की क्रांति का एक प्रमुख केंद्र था।

 Madhya Pradesh was a major centre of the 1857 revolution.

 

टंट्या भील (टंट्या मामा): इन्हें मध्य भारत का "भारतीय रॉबिनहुड" कहा जाता है। इन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध गुरिल्ला युद्ध किया।

 

Tantya Bhil (Tantya Mama): Known as the "Indian Robin Hood" of Central India, he waged guerrilla warfare against the British.

रानी लक्ष्मीबाईः झाँसी (अब मध्य प्रदेश के नजदीक) की रानी लक्ष्मीबाई ने ग्वालियर में अंग्रेजों से अंतिम युद्ध किया।

 

 Rani Lakshmibai: Rani Lakshmibai of Jhansi (now near Madhya Pradesh) fought her last battle with the British in Gwalior.

 

तात्या टोपे: मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों (सीहोर, शिवपुरी, ग्वालियर) में उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी।

 

Tatya Tope: He fought against the British in many areas of Madhya Pradesh (Sehore, Shivpuri, Gwalior).

 

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी (रामगढ़, डिंडोरी): उन्होंने अपने क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया और युद्ध में वीरगति पाई।

 

Brave Queen Avantibai Lodhi (Ramgarh, Dindori): She fought against the British in her area and died a heroic death in the war.

 

2. कांग्रेस आंदोलन और राष्ट्रीय जागरणः

Congress Movement and National Awakening:

 

 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का संगठन: 1905 के बाद कांग्रेस की शाखाएँ यहाँ बनने लगीं।

Organization of Congress in Madhya Pradesh: After 1905, branches of Congress started being formed here.

 

1916 का होम रूल आंदोलनः बाल गंगाधर तिलक और एनी बेसेन्ट के प्रभाव से मध्य प्रदेश में भी आंदोलन प्रारंभ हुआ।

 

 Home Rule Movement of 1916: Under the influence of Bal Gangadhar Tilak and Annie Besant, the movement also started in Madhya Pradesh.

 

महात्मा गांधी का प्रभावः गांधीजी के सत्याग्रह और असहयोग आंदोलन का व्यापक असर मध्य प्रदेश के नगरों - जबलपुर,इंदौर, ग्वालियर, सागर आदि - में देखा गया।

Impact of Mahatma Gandhi: The widespread impact of Gandhiji's Satyagraha and Non-Cooperation Movement was seen in the cities of Madhya Pradesh - Jabalpur, Indore, Gwalior, Sagar etc.

 

3. असहयोग, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलनः

Non-cooperation, Salt Satyagraha and Quit India Movement:

 

असहयोग आंदोलन (1920-22): विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों से त्यागपत्र दिए, विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार हुआ। वैसे तो पूरे राज्‍य लोगों ने इस आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया पर मुख्‍य रूप से छिंदवाड़ा को इस अग्रणी माना जा सकता है।

 Non-Cooperation Movement (1920-22): Students resigned from government schools, and foreign goods were boycotted. Although people throughout the state actively participated in this movement, Chhindwara can be considered a key leader.

 

नमक सत्याग्रह (1930): बुरहानपुर, जबलपुर, होशंगाबाद आदि में नमक कानून तोड़ा गया।

 

Salt Satyagraha (1930): Salt laws were broken in Burhanpur, Jabalpur, Hoshangabad etc.

 

भारत छोड़ो आंदोलन (1942): इस समय जबलपुर, बैतूल, खंडवा, और बालाघाट जैसे जिलों में आंदोलनकारियों ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध प्रदर्शन किए। मध्‍यप्रदेश के विदिशा जिले से इसकी शुरूआत मानी जाती है  

 

Quit India Movement (1942): During this period, agitators in districts such as Jabalpur, Betul, Khandwa, and Balaghat protested against British rule. Vidisha district in Madhya Pradesh is considered its origin.

 

4. जनजातीय और किसान आंदोलनों में योगदानः

Contribution to tribal and peasant movements:

 

भील और गोंड जनजातियाँ: इन जनजातियों ने अंग्रेजी शासन और ज़मींदारों के विरुद्ध विद्रोह किए।

Bhil and Gond tribes: These tribes revolted against the British rule and the landlords.

टंट्या भील, भीमा नायक, खाज्या नायक जैसे नेताओं ने वन क्षेत्रों में आंदोलन चलाए।

Leaders like Tantya Bhil, Bhima Nayak, Khajya Nayak led movements in the forest areas.

किसान आंदोलनः मालवा और निमाड़ क्षेत्र में किसानों ने करों के विरोध में सत्याग्रह किए।

 Farmers' Movement: Farmers in Malwa and Nimar region held Satyagraha against taxes.

 

 

5. स्वतंत्रता प्राप्ति के समय की भूमिकाः

 Role of the time of independence:

1947 में स्वतंत्रता के बाद, मध्य प्रदेश के रियासतों (ग्वालियर, इंदौर, भोपाल आदि) को भारतीय संघ में मिलाने में यहाँ के नेताओं का बड़ा योगदान रहा।

After independence in 1947, the leaders of Madhya Pradesh played a major role in merging the princely states of Madhya Pradesh (Gwalior, Indore, Bhopal etc.) into the Indian Union.

शंकरलाल बैंठ, द्वारका प्रसाद मिश्र, रविशंकर शुक्ल जैसे नेताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन और उसके बाद राज्य निर्माण में नेतृत्व दिया। Leaders like Shankarlal Bainth, Dwarka Prasad Mishra, Ravi Shankar Shukla provided leadership in the freedom movement and subsequent state formation.