नए जीएसटी सुधार 2025

Sep 15, 2025 - 10:41
Oct 3, 2025 - 10:45
 0  3226

विक्रम-3201

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) और सेमीकंडक्टर लेबोरेटरी (SCL), मोहाली द्वारा देश का पहला मेड इन भारत 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर लॉन्च किया गया।

 

जीएसटी सुधार 2025

भारत की मौजूदा चार जीएसटी दरों को घटाकर सिर्फ दो — 5% और 18% कर दिया गया है। स्वास्थ्य के लिए घातक चीजों (जैसे तंबाकू उत्पाद और शर्करायुक्त पेय) तथा अति-लक्ज़री चीजों (जैसे यॉट और हाई-एंड मोटरसाइकिल) पर 40% का नया कर स्लैब लगाया गया है।

 

भारत की साक्षरता दर

भारत की साक्षरता दर वर्ष 2011 की 74% से बढ़कर 2023–24 में 80.9% हो गई है।

 

हिमाचल प्रदेश पूर्ण साक्षर राज्य घोषित

हिमाचल प्रदेश ने 99.3% साक्षरता दर प्राप्त कर ली है।

 

नेपाल में(Gen Z) के हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री का इस्तीफा

नेपाल में सरकार द्वारा लगाए गए विवादास्पद सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ 8 सितंबर 2025 को जनरेशन जेड के हिंसक प्रदर्शन के दौरान 20 लोगों की मौत हो गई। उसके उपरांत प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन के बाद देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना गया है।

 

भारत की सबसे तेज ट्रेन

दिल्ली–मेरठ क्षेत्रीय तीव्र परिवहन प्रणाली (RRTS) पर 160 किमी/घंटा की गति से संचालित होने वाली नमो भारत ट्रेन देश की सबसे तेज ट्रेन बन गई है।

 

सीपी राधाकृष्णन

एनडीए के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने विपक्षी उम्मीदवार पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को हराकर 12 सितम्बर 2025 को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।