Drainage system of Madhya Pradesh Ganga drainage system

Dec 18, 2025 - 15:15
Dec 18, 2025 - 15:16
 0  3234

  मध्य प्रदेश के अपवाह तंत्र

 Drainage system of Madhya Pradesh

गंगा अपवाह तंत्र 

           Ganga drainage system

गंगा अपवाह तंत्र मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा अपवाह तंत्र है, जो राज्य के उत्तरी एवं उत्तरी-पूर्वी जिलों में विस्तृत है। इसके अन्तर्गत आंशिक रूप से राज्य के मध्य-पश्चिमी भाग सम्मिलित हैं। इसका कुल अपवाह क्षेत्र 2,02,070 वर्ग किमी. है। इस अपवाह तंत्र की अधिकांश नदियाँ उत्तर की ओर प्रवाहित होती हैं।

 

 The Ganga drainage system is the largest in Madhya Pradesh, extending across the northern and northeastern districts of the state. It also partially covers the central-western part of the state. Its total drainage area is 202,070 square kilometers. Most of the rivers in this drainage system flow northward.

 

गंगा अपवाह तंत्र के तीन उपतंत्र

Three subsystems of the Ganga drainage system

 

उपतंत्र सहायक नदियाँ

 Subsystem tributaries

 

यमुना - चम्बल, सिंध, जामनी, बेतवा, धसान, केन, पैसुनी, बैथान Yamuna Chambal, Sindh, Jamni, Betwa, Dhasan, Ken, Paisuni, Baithan

टोंस - बीहर, ओदा, महान आदि

Tons of Behar, Oda, Mahan etc.

सोन  - जोहिला, बनास, गोपद, रिहंद, कन्हार आदि

 Son - Johila, Banas, Gopad, Rihand, Kanhar etc.

 

 

चम्बल/ Chambal

 

चम्बल नदी मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित महू के निकट विंध्य श्रेणी की जानापाव पहाड़ी के बांचू बिन्दु से निकलती है।

 

 The Chambal River originates from the Banchu point of the Janapav hill of the Vindhya range near Mhow in the Indore district of Madhya Pradesh.

 

यह उत्तर-पूर्व से पूर्व दिशा में क्रमशः उज्जैन, श्योपुर, भिण्ड एवं मुरैना जिलों में प्रवाहित होती हुई इटावा (उत्तर प्रदेश) के समीप यमुना नदी में मिल जाती है।

 

 It flows from north-east to east through Ujjain, Sheopur, Bhind and Morena districts respectively and joins the Yamuna River near Etawah (Uttar Pradesh).

 

चम्बल नदी मध्य प्रदेश व राजस्थान के मध्य प्राकृतिक सीमा बनाती है। इसके अतिरिक्त यह यमुना नदी के साथ लश्कर (ग्वालियर) के मैदान की सीमा बनाती है।

 

The Chambal River forms the natural boundary between Madhya Pradesh and Rajasthan. Additionally, it forms the boundary of the Lashkar (Gwalior) plains with the Yamuna River.

 

चम्बल नदी के अन्य नामः चर्मवती, धर्मावती, कामधेनु, रतिदेव की कीर्ति पूर्णा।

 

 Other names of Chambal River: Charmavati, Dharmavati, Kamdhenu, Ratidev ki Kirti Purna.

 

यह मध्य प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी नदी है, जिसका कुल अपवाह क्षेत्र 43,200 वर्ग किमी. एवं कुल लम्बाई 965 किमी. है। मध्य प्रदेश में इसकी लम्बाई 325 किमी. है। इस नदी को पश्चिमी मध्य प्रदेश की जीवन रेखा के नाम से भी जाना जाता है।

 

 It is the second largest river in Madhya Pradesh, with a total drainage area of ​​43,200 square kilometers and a total length of 965 kilometers. Its length in Madhya Pradesh is 325 kilometers. It is also known as the lifeline of western Madhya Pradesh.

 

इसके अपवाह क्षेत्र के अन्तर्गत मध्य प्रदेश के इन्दौर, धार, रतलाम, मन्दसौर, श्योपुर, मुरैना, भिण्ड आदि जिले सम्मिलित हैं। चम्बल की सहायक नदियाँ काली सिन्ध, क्षिप्रा, पार्वती, कूनो, क्कांरी, कुंद (गुना), कुराई, बामनी हैं।

 

Its drainage area includes the Madhya Pradesh districts of Indore, Dhar, Ratlam, Mandsaur, Sheopur, Morena, Bhind, etc. The Chambal's tributaries are the Kali Sindh, Kshipra, Parvati, Kuno, Kaknari, Kund (Guna), Kurai, and Bamni.

 

चम्बल एक अध्यारोपित नदी है, जो अपने मध्य भाग में उत्खात भूमि वाली भू-आकृति का निर्माण करती है, जिसे चम्बल खड्ड कहा जाता है।

The Chambal is a superimposed river, forming a ravine in its middle reaches, called the Chambal Ravine.

 

मध्य प्रदेश में इस प्रकार के खड्ड (बीहड़) ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, तथा राजस्थान के भरतपुर एवं धौलपुर के निकटवर्ती भागों में पाये जाते हैं।

In Madhya Pradesh, such ravines are found in Gwalior, Bhind, Morena, and in the nearby areas of Bharatpur and Dholpur in Rajasthan.

 

 

क्षिप्रा नदी/ Kshipra River

 

क्षिप्रा नदी की उत्पत्ति मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित काकड़ी बड़दी गांव के पास बणेश्वर कुंड से होती है।  

 

The Kshipra River originates from Baneshwar Kund near Kakri Bardi village in Indore district of Madhya Pradesh.

 

यह पवित्र नदी रतलाम, उज्जैन और मंदसौर जैसे जिलों से होकर बहती है, और इसे 'मालवा की गंगा' के नाम से भी प्रसिद्धि प्राप्त है।

 

 This holy river flows through districts like Ratlam, Ujjain and Mandsaur, and is also famous as the 'Ganga of Malwa'.

 

उज्जैन से उत्तर-पूर्व की दिशा में बहती हुई यह नदी अंततः राजस्थान के कोटा के निकट चम्बल नदी में आकर समाहित हो जाती है।

 

Flowing north-east from Ujjain, this river finally merges into the Chambal River near Kota in Rajasthan.

 

इसकी कुल लम्बाई 195 किमी. है, जो इन्दौर तथा उज्जैन में 13,200 वर्ग किमी. क्षेत्र पर विस्तृत है।

 

 Its total length is 195 km, and it covers an area of ​​13,200 sq km in Indore and Ujjain.

 

क्षिप्रा नदी के अन्य नाम: पूर्ण सलिला, पापहरिणी, मोक्षदायिनी, अवन्ति, अमृतसंभवा, ज्वरहनी, कनक श्रृंगा, प्रलोक्य तथा सोमवती।

 

Other names of Kshipra River: Purna Salila, Papaharini, Mokshadayini, Avanti, Amritsambhava, Jvarhani, Kanak Shringa, Pralokya and Somvati.

 

महाकालेश्वर मन्दिर (उज्जैन), त्रिवेणी घाट, रामघाट, नृसिंह घाट, गऊ घाट, दत्त अखाड़ा, चिंतामन गणेश मन्दिर, सिंहवट, भर्तृहरि गुफा, कालभैरव मंदिर, संदीपनी आश्रम, कालिया देह महल, राम जर्नादन मंदिर आदि

 

  Mahakaleshwar Temple (Ujjain), Triveni Ghat, Ram Ghat, Nrusimha Ghat, Gau Ghat, Datta Akhara, Chintaman Ganesh Temple, Singhavat, Bhartrihari Cave, Kalbhairav ​​Temple, Sandipani Ashram, Kaliya Deh Palace, Ram Jarnadan Temple etc.

 

इसी नदी के तट पर स्थित हैं। क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित उज्जैन में प्रत्येक 12 वर्षों के पश्चात् सिंहस्थ महाकुम्भ मेले का आयोजन होता है।

 

Situated on the banks of the Kshipra River, Ujjain hosts the Simhastha Mahakumbh Mela every 12 years.

 

तुम्बड़ नदी

 Tumbbad River

 

तुम्बड़ नदी मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के लामगरा से निकलती है, जो 30 किमी. की दूरी तय करने के पश्चात् पीघारखेड़ी (मंदसौर) के समीप चम्बल नदी में मिल जाती है।

 

  The Tumbbad River originates from Lamagra in Mandsaur district of Madhya Pradesh and after traversing a distance of 30 km, joins the Chambal River near Pigharkhedi (Mandsaur).

 

इस नदी के किनारे मढ़ (अफजलपुर), खड़ेरिया मारू व पाड़लिया मारू जैसी प्रागैतिहासिक बस्तियाँ स्थित हैं।

 

Prehistoric settlements like Madh (Afzalpur), Khaderiya Maru and Padaliya Maru are situated on the banks of this river.

 

बेतवा नदी/ Betwa River

 

बेतवा नदी यमुना की प्रमुख सहायक एवं बुन्देलखण्ड पठार की सबसे प्रमुख नदी है, जो मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के कुमरागाँव से निकलती है।

 

 Betwa River is a major tributary of Yamuna and the most important river of Bundelkhand plateau, which originates from Kumragaon in Raisen district of Madhya Pradesh.

 

यह उत्तरी-पूर्वी दिशा में प्रवाहित होती हुई हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) के समीप यमुना नदी में मिल जाती है। इसका जल ग्रहण क्षेत्र पूर्वी मालवा है।

 

Flowing northeast, it joins the Yamuna River near Hamirpur, Uttar Pradesh. Its catchment area is eastern Malwa.

 

बेतवा नदी के अन्य नाम: बेत्रवती, शिव की पुत्री, वेस, विन्ध्याटवी। Other names of Betwa River: Betravati, Daughter of Shiva, Ves, Vindhyatavi.

 

इसकी कुल लम्बाई 480 किमी. है, जो मध्य प्रदेश में 380 किमी. की लम्बाई में प्रवाहित होती है। इसका कुल जलग्रहण क्षेत्र 43,895 वर्ग किमी. है,

 

 Its total length is 480 km, with 380 km flowing in Madhya Pradesh. Its total catchment area is 43,895 square km.

 

जिसमें 30,217 वर्ग किमी. मध्य प्रदेश में है। इसके अन्तर्गत प्रदेश के विदिशा, अशोकनगर, टीकमगढ़, गुना आदि जिले आते हैं।

 

 Of this, 30,217 square kilometers is in Madhya Pradesh, encompassing the districts of Vidisha, Ashoknagar, Tikamgarh, Guna, and others.

 

धसान, बेस, बीना, जामनी, केन आदि इसकी मुख्य सहायक नदियाँ हैं। Dhasan, Bes, Bina, Jamni, Ken etc. are its main tributaries.

 

बेतवा नदी को मध्य प्रदेश की गंगा तथा बुंदेलखण्ड की जीवन रेखा के नाम से भी जाना जाता है,

 

 Betwa River is also known as the Ganga of Madhya Pradesh and the lifeline of Bundelkhand.

 

जो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक सीमा बनाती है। देवगढ़ इसी नदी के किनारे स्थित है, जिसे बेतवा का आइलैण्ड कहा जाता है।

 

 It forms the natural border between Madhya Pradesh and Uttar Pradesh. Devgarh is located on the banks of this river, which is known as the Betwa Island.

 

 

केन नदी/ Ken River

 

केन नदी का उद्गम कटनी जिले की रीठी तहसील के समीप कैमूर पहाड़ी (दमोह पहाड़ी) से हुआ है। यह पन्ना जिले के दक्षिणी क्षेत्र में प्रवेश करने के पश्चात् पन्ना और छतरपुर 'जिले की सीमा बनाती हुई बाँदा (उत्तर प्रदेश) जिले में प्रवेश करती है तथा यहीं पर चिला गाँव के समीप भोजहा नामक स्थान पर यमुना नदी से मिल जाती है।

 

The Ken River originates in the Kaimur Hills (Damoh Hills) near the Rethi tehsil of Katni district. After entering the southern region of Panna district, it forms the border between Panna and Chhatarpur districts and enters Banda (Uttar Pradesh) district, where it joins the Yamuna River at Bhojha, near the village of Chila.

 

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा इसे सबसे शुद्ध नदी का दर्जा दिया गया है।

 

 It has been given the status of the purest river by the Madhya Pradesh Tourism Department.

 

केन नदी के अन्य नाम : शुक्तिमती, दिर्णावती, कर्णवती, श्रवेनी कैनास। Other names of Ken River: Shuktimati, Dirnavati, Karnavati, Shreveni Canas.

 

केन नदी की कुल लंबाई 427 किमी. है जिसमें 292 किमी. मध्य प्रदेश में, 51 किमी. मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश की सीमा पर तथा 84 किमी. उत्तर प्रदेश में प्रवाहित होती है।

 

The Ken River's total length is 427 km, of which 292 km flows in Madhya Pradesh, 51 km on the border between Madhya Pradesh and Uttar Pradesh, and 84 km in Uttar Pradesh.

 

श्यामरी, व्यारमा, मिढ़ासन, सोनार, बेवस, बघनेरी, बाना, उर्मिल आदि इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। पाण्डव जल प्रपात का निर्माण भी केन तथा इसकी सहायक नदियों से हुआ है।

 

Its major tributaries are Shyamari, Vyarma, Midhasan, Sonar, Bewas, Baghneri, Bana, Urmil, etc. Pandav Falls was also formed by the Ken and its tributaries.

 

केन नदी में शजर नामक बहुमूल्य पत्थर पाया जाता है, जो पन्ना, अजयगढ़ से लेकर बाँदा के कनवारा गाँव तक प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

 

 A precious stone called Shajar is found in the Ken River, which is found in abundance from Panna, Ajaygarh to Kanwara village of Banda.

 

केन नदी की सहायक रनगवां नदी पर रनगवां बाँध बनाया गया है। (वर्ष 1957 निर्मित) पन्ना बाघ आरक्षित क्षेत्र के मध्य केन व सिमरी नदी के संगम पर गंगऊ बाँध (1901-1915 निर्मित), तथा बरियारपुर बाँध निर्मित किये गये हैं।

 

 The Rangawa Dam (built in 1957) has been built on the Rangawa River, a tributary of the Ken River. The Gangau Dam (built 1901-1915) and the Bariyarpur Dam have been built at the confluence of the Ken and Simri rivers within the Panna Tiger Reserve.

 

 

सिन्ध नदी / Sindh River

 

सिन्ध नदी मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्थित सिरोज के समीप एक ताल से निकल कर इटावा (उत्तर प्रदेश) के समीप यमुना नदी में मिल जाती है।

 

 Sindh River originates from a lake near Siroj in Vidisha district of Madhya Pradesh and joins Yamuna River near Etawah (Uttar Pradesh).

 

इस नदी में वर्ष भर जल रहता है। वर्षा ऋतु में इसमें भयंकर बाढ़ आती है। नन, कुंद एवं माहूर इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। सिन्ध नदी गुना जिले को दो भागों में विभाजित करती है।

 

This river is full of water year-round. It floods severely during the rainy season. Its major tributaries are the Nun, Kund, and Mahur. The Sindh River divides Guna district into two parts.

 

काली सिन्ध नदी

Kali Sindh River

 

काली सिन्ध चम्बल नदी की सहायक नदी है, जो मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित बागली गाँव के समीप अमोदिया (विंध्याचल श्रेणी) से निकलती हैं।

 

  Kali Sindh is a tributary of the Chambal River, which originates from Amodia (Vindhyachal Range) near Bagli village in Dewas district of Madhya Pradesh.

 

यह मध्य प्रदेश के उत्तरी जिले शाजापुर और राजगढ़ से प्रवाहित होती हुई नौनेरा (राजस्थान) नामक स्थान पर चम्बल नदी में मिल जाती है। इसकी कुल लम्बाई 150 किमी. है। देवास इसके किनारे स्थित प्रमुख नगर है।

 It flows through the northern districts of Shajapur and Rajgarh in Madhya Pradesh and joins the Chambal River at Naunera (Rajasthan). Its total length is 150 km. Dewas is the major city on its banks.

 

 

टोंस/तमसा नदी/

Tons/Tamsa River

 

टोंस नदी मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित मैहर (कैमूर पहाड़ी) से निकलकर उत्तर-पूर्व दिशा में प्रवाहित होती हुई

 

 The Tons River originates in Maihar (Kaimur Hills) in Satna district of Madhya Pradesh and flows in a north-easterly direction.

 

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के सिरसा नामक स्थान पर गंगा नदी में मिल जाती है। इसकी कुल लम्बाई 320 किमी. है।

It joins the Ganges River at Sirsa in Prayagraj, Uttar Pradesh. Its total length is 320 km.

 

सोन नदी

Son River

 

सोन नदी गंगा नदी के दायीं ओर से मिलने वाली प्रमुख सहायक नदी है, जो मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक पहाड़ी से निकलती है।

 

 The Son River is a major right-bank tributary of the Ganges River, originating from the Amarkantak Hills in Anuppur district of Madhya Pradesh.

 

यह नदी अमरकंटक पहाड़ी के उत्तरी किनारे पर जलप्रपातों की श्रृंखला का निर्माण करती है तथा उत्तर-पूर्व की ओर प्रवाहित होती हुई आरा (बिहार) के समीप राम नगर (दानापुर) में गंगा नदी में मिल जाती है।

 

This river forms a series of waterfalls on the northern edge of the Amarkantak hills and flowing towards the north-east, joins the river Ganga at Ram Nagar (Danapur) near Ara (Bihar).

 

सोन नदी के अन्य नाम: नंद, सोन, सुवर्ण, सोनपालिका, सुभाग्दि, शोणभद्र, सोआ (टॉलमी द्वारा प्रदत्त), हिरण्यवाह।

 

Other names of the Son River: Nanda, Son, Suvarna, Sonpalika, Subhagdi, Shonabhadra, Soa (given by Ptolemy), Hiranyavaha.

 

इसकी कुल लम्बाई 780 किमी. है, जबकि मध्य प्रदेश में इसकी लम्बाई 509 किमी. है और इसका अपवाह क्षेत्र 17,900 किमी. है।

 

Its total length is 780 km, of which 509 km flow in Madhya Pradesh and its drainage area is 17,900 km.

 

घग्घर, जोहिला (सोन की प्रधान सहायक नदी), गोपद, रिहंद, कन्हार, उत्तरी कोइल आदि इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।

 Ghaggar, Johila (main tributary of Son), Gopad, Rihand, Kanhar, Northern Koel etc. are its main tributaries.

सोन नदी गंगा के दक्षिणी भाग में मिलने वाली सबसे बड़ी नदी है, जो कैमूर श्रेणी एवं छोटा नागपुर पठार के मध्य सीमा बनाती है। सोन नदी में दुर्लभ प्रजाति के कछुए पाये जाते हैं। इसमें सोन घड़ियाल अभयारण्य भी स्थित है।

 

The Son River is the largest river flowing south of the Ganges, forming the boundary between the Kaimur Range and the Chota Nagpur Plateau. Rare turtle species are found in the Son River. It also houses the Son Gharial Sanctuary.

 

1. गंगा अपवाह तंत्र से जुड़े मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल

 Major religious places of Madhya Pradesh connected with the Ganga drainage system

( यमुना-बेतवा-केन-सोन नदी तट के धार्मिक स्थल)

 (Religious places on the banks of Yamuna-Betwa-Ken-Son rivers)

 

·       ओरछा (बेतवा नदी) - प्राचीन राम राजा मंदिर, चतुर्भुज मंदिर। Orchha (Betwa River) – Ancient Ram Raja Temple, Chaturbhuj Temple.

·       चित्रकूट (मंदाकिनी / पयस्विनी नदी) रामघाट, कामदगिरि पर्वत, हनुमान धारा। Chitrakoot (Mandakini/Payaswini River) Ramghat, Kamadgiri Mountain, Hanuman Dhara.

·       रीवा-चित्रकूट क्षेत्र (सोन नदी के निकट) भगवान राम के वनवास से जुड़े अनेक स्थल। Rewa-Chitrakoot area (near Son River) many places associated with the exile of Lord Rama.

·       मैहर (त्रिकूट पहाड़ी) – मां शारदा देवी धाम। Maihar (Trikuta Hill) – Mother Sharda Devi Dham.

·       खजुराहो (केन नदी बेसिन) चंदेलकालीन प्रसिद्ध मंदिर समूह। Khajuraho (Ken River Basin) Famous temple group of Chandela period.

·       दतिया - पीताम्बरा पीठ। Datia - Pitambara Peeth.

·       बटेश्वर (मुरैना) - शिव मंदिर समूह। Bateshwar (Morena) – Shiva Temple Group.

 

 

2. प्रमुख पर्यटन स्थल ( के अंतर्गत MP क्षेत्र)

Major tourist places (under MP region)

बुंदेलखंड-बेतवा-केन बेसिन Bundelkhand-Betwa-Ken Basin

·   ओरछा - किले, महल, छतरियाँ। Orchha - Forts, Palaces, Chhatris.

·    खजुराहो - विश्वप्रसिद्ध मंदिर  Khajuraho - World Famous Temples

·       पन्ना टाइगर रिजर्व - केन नदी क्षेत्र।Panna Tiger Reserve – Ken River area.

·    दतिया किला - वीरसिंह देव का महल। Datia Fort - Palace of Veersingh Dev.

· मुरैना-बटेश्वर मंदिर समूह। Morena-Bateshwar Group of Temples.

 

रीवा-सोन नदी बेसिन

Rewa-Son River Basin

·  केवटी जलप्रपात, पुरीहा झरना, चाचई फॉल, बहुतर फॉल। Kewati Falls, Puriha Falls, Chachai Falls, Bahutar Falls.

·       गोविंदगढ़ किला। Govindgarh Fort.

·   चित्रकूट - धार्मिक व प्राकृतिक स्थल। Chitrakoot - Religious and natural place.