प्रमुख धर्म - मूल स्थान एवं संस्थापक है।
1. हिन्दू - हिन्दू धर्म का मूल स्थान भारत है जिसे सनातन धर्म भी कहा जाता है यह धर्म सिंधु घाटी सभ्यता के समय से विकसित हुआ है और इसका कोई एक संस्थापक नहीं है यह भारत का सबसे प्राचीन धर्म है। इसे दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म माना जाता हे। हिन्दू धर्म परंपराओं संप्रदायों और दर्शनों को समाहित करता है। जिसे शैव, वैष्णव, और शांति। दुनिया में कुल जनसंख्या का 15 प्रतिशत भाग हिन्दू धर्म को मानता है अधिकांश हिन्दू एशियाई देशों में पाए जाते है भारत में लगभग 79 प्रतिशत हिन्दू रहते है दुनिया में मुख्य रूप से 3 हिन्दू बहुसंख्यक देश है भारत नेपाल, और मॉरीशस।
2. मुस्लिम - मुस्लिम धर्मका मूल स्थान साऊदी अरब माना जाता है इस धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद को माना जाता है मुस्लिम धर्मका अर्थ इस्लामी आस्था या इस्लाम है यह धर्म एकश्वरवादी है अर्थात् यह एक ईश्वर अल्लाह है में विश्वास करता है इस्लाम धर्म की पवित्र ग्रंथ कुरान है जिसे ईश्वर का शाब्दिक शब्द माना जाता है।
इस्लाम की प्रथाओं को पांच स्तंभों के रूप में जाना जाता है –
The practices of Islam are known as the Five Pillars -
1. शहादा (विश्वास की घोषणा)
2. सलात (प्रार्थना)
3. जकात (दान)
4. सवाम(रमजान के दौरान उपवास)
5. हज (मक्का की तीर्थ यात्रा)
दुनिया में 28.8 प्रतिशत लोग मुस्लिम धर्म को मानते है भारत में 14.2 प्रतिशत लोग इस्लाम धर्म को मानते है इस्लाम दुनिया में दूसरे नम्बर का सबसे बड़ा धर्म है। भारत में अधिकांश मुसलमान सुन्नी है प्रमुख इस्लाम धर्म को मानने वाले देश मध्यपूर्व, उत्तरी अफ्रीका, अफ्रीका का हार्न , सहारा, मध्य एशिया के कुछ अन्य हिस्से।