भारत के प्रसिद्ध व्यक्तियों के समाधि स्थल
1. राजघाट - महात्मा गांधी जी समाधि दिल्ली में यमुना नदी के किनारे राजघाट पर स्थित है यह समाधि गांधी जी की मृत्यु के बाद 1948 में बनाई गई थी।
शांतिवन - जवाहरलाल नेहरू - जवाहरलाल नेहरू की समाधि जिसे शांतिवन कहा जाता है दिल्ली में स्थित है। यह यमुना नदी के पश्चिम तट पर राजघाट के उत्तर में स्थित है। संजय गांधी जी की समाधि भी इनके निकट स्थित है।
विजयघाट - लालबहादुर शास्त्री - लालबहादुर शास्त्री जी की समाधि विजयघाट दिल्ली में स्थित है। यह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को समर्पित है।
शक्तिस्थल - भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी का समाधि स्थल है। इंदिरा गांधी जी के अंतिम संस्कार स्थल राजघाट में स्थित है।
समतास्थल - बाबू जगजीवनराम - बाबू जगजीवन राम जिन्हें बाबूजी के नाम से भी जाना जाता है। भारत के प्रमुख दलित नेता और स्वतंत्रता सेनानी उनका समाधि स्थल समता स्थल नई दिल्ली में स्थित है।
किसानघाट - चौधरी चरण सिंह - किसान घाट भारत के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी का समाधि स्थल है। यह नई दिल्ली के राजघाट में स्थित है।
वीरभूमि - राजीव गांधी - राजघाट दिल्ली में राजीव गांधी जी का समाधि स्थल है। इसे वीरभूमि के नाम से जाना जाता है।
महाप्रयाण घाट - डॉ. राजेंन्द्र प्रसाद - महाप्रयाग घाट गंगा नदी के किनारे बिहार की राजधानी पटना में स्थित है। यह उनके निधन के बाद उनके अन्तिम संस्कार स्थल पर बनवाया गया है।
नारायण घाट - गुलजारी लाल नंदी जी की समाधि का अधिकारिक नाम नारायण घाट है इसे नंदा घाट भी कहा जाता है। नारायण घाट अहमदाबाद गुजरात में साबरवती नदी के किनारे स्थित है।
गुलजारी लाल नंदा जी की अस्तियों को जिस जगह रखा गया है उसे गुलजारी लाल नंदा स्मारक या समाधि स्थल पर कहते है। यह कुरूक्षेत्र में स्थित है।
. कर्मभुमि - शंकरदयाल शर्मा - डा. शंकरदयाल शर्मा की समाधि को कर्मभुमि कहा जाता है।
उदयभुमि - के आर. नारायण- के. आर. नारायण की उदयभुमि दिल्ली में स्थित है।
. सदैवअटल - अटल बिहारी वाजपेयी - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि सदैवअटल नई दिल्ली में है इसे 25 दिसंबर 2018 को राष्ट्र को समर्पित किया गया।
एकतास्थल - ज्ञानजैल सिह जी की समाधि स्थल है जो कि दिल्ली में स्थित है।
अभयघाट - मौरारजी देसाई - मोरारजी देसाई की समाधि स्थल अभय घाट अहमदाबाद गुजरात में स्थित है। मोरारजी देसाई भारत के 4 प्रधानमंत्री थे।