राष्‍ट्रीय एवं अंतर्राष्‍ट्रीय महत्‍वपूर्ण दिवस-फरवरी

Aug 2, 2025 - 18:07
 0  3225

फरवरी

2 फरवरी

विश्‍व  आर्दभूमि दिवस

2 फरवरी 1971 को ईरान के रामसर शहर  में आर्दभूमि  पर  कन्‍वेशन (रामसर कान्‍वेशन  को  अपनाया गया  था ) इस  दिन  को मनाने का  उद्देश्‍य आर्दभूमि के  महत्‍व के  बारे में जागरूकता बढ़ाना और  उनके संरक्षण को बढ़ावा देना है।

 

विश्‍व  कैंसर दिवस

4 फरवरी

ये  4 फरवरी को  इसलिए मनाया जाता है क्‍योंकि 4 फरवरी 2000 को  पेरिस में कैंसर के  खिलाफ विश्‍व  शिखर सम्‍मेलन आयोजित किया गया  था।

 

गुलाब दिवस

12  फरवरी

वैलेनटाइन वीक  की  शुरूआत  के  रूप  में  मनाया  जाता  है।

 

उत्‍पादक  दिवस

12  फरवरी

ये  दिन  भारत  में राष्‍ट्रीय  उत्‍पादकता  परिषद  (एन.पी.सी) की स्‍थापना  के  उपलक्ष्‍य  में  मनाया  जाता है।

 

वैलेंटाइन  दिवस

14  फरवरी

इस  दिन  संत  वैलेंटाइन  को  फांसी  दी  गई  थी  जो  प्रेम और   स्‍नेह  के  प्रतीक माने जाते है।

 

विश्‍व  सामाजिक न्‍याय  दिवस

20  फरवरी

इसे  2007 में संयुक्‍त  राष्‍ट्र  महासभा द्वारा नामिक किया गया ताकि दुनिया को सामाजिक न्‍याय  की आवश्‍यकता की  याद  दिलाई जा  सके।

 

अंतर्राष्‍ट्रीय  मातृ भाषा दिवस

21  फरवरी

इस  दिन  1952  में बांग्‍लादेश  में अपनी  मातृ  भाषा  को आधारिक  भाषा  बनाने  के  लिए हुई  आंदोलन  में छात्राओं  ने  अपनी  जान  गवाई ।

 

विश्‍व स्‍काउट  दिवस

22  फरवरी

इसे संस्‍थापक  दिवस  के  रूप  में  भी  जाना जाता है। ये वॉय  स्‍काउट आंदोलन के  संस्‍थापक लॉर्ड राबर्ट  वैडेन  पॉवेल  की  जयंती के  उपलक्ष्‍य  में  मनाया जाता है।

 

सेंट्रल एक्‍साइज टैक्‍स  दिवस

24  फरवरी

ये  दिन केन्‍द्रीय उत्‍पादक शुल्‍क और  नमक  अधिनियम 1944 के अधिनियम की  आड़  में  मनाया जाता है।

 

राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस

28  फरवरी

इस  दिन 1928 में सर  सी.वी.  रमन  ने रमन  प्रभाव की खोज  की  घोषणा की  थी।