राष्‍ट्रीय एवं अंतर्राष्‍ट्रीय महत्‍वपूर्ण दिवस-दिसंबर

Aug 3, 2025 - 17:08
 0  3225

दिसंबर

विश्‍व  एड्स दिवस

1 दिसंबर

यह  दिन इस  बीमारी से मरने वालों के लिए शोक  व्‍यक्‍त  करने के  लिए  समर्पित है।

 

 

गुलामी के  उन्‍मूलन के  लिए  अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस

2 दिसंबर

इस  दिन  1949 में संयुक्‍त  राष्‍ट्र  महासभा ने मानव तस्‍करी और दूसरों के वैश्‍यावृत्ति शोषण के दमन  के  लिए कन्‍वेशन को  अपनाया था।

 

 

विश्‍व  विकलांग  दिवस

3  दिसंबर

1992  में संयुक्‍त  राष्‍ट्र  महासभा  ने 3  दिसंबर  को अंतर्राष्‍ट्रीय  विकलांग  दिवस  घोषित  किया।

 

रासायनिक दुर्घटनाओं रोकथाम दिवस

4 दिसंबर

यह  दिन 1984 में भोपाल गैस  त्रासदी की  याद  में  मनाया जाता है।

 

नौसेना दिवस

4 दिसंबर

4 दिसंबर 1971 के भारत -पाकिस्‍तान  युद्ध  में  भारतीय नौसेना के ओपरेशन ट्रइडेट  की  सफलता और  वीरता को  याद  करके मनाया जाता है।

 

विश्‍व  मृदा दिवस

5 दिसंबर

यह  दिन स्‍वस्‍थ  मिट्टी के  महत्‍व और  मृदा संस्‍थानाओं के  सतत् प्रबंधन  के  बारे में जागरूक करने के  लिए मनाया जाता है।

 

अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍वसेवक दिवस

5  दिसंबर

5  दिसंबर  1985  में  संयुक्‍त  राष्‍ट्र  महासभा  ने 5  दिसंबर  को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍वसेवक  दिवस  के  रूप  में  घोषित  किया।

 

विश्‍व नागरविमानन दिवस

7 दिसंबर

इस  दिन  1944 में शिकागो में अंतर्राष्‍ट्रीय नागरिक उड्यन कन्‍वेशन पर  हस्‍ताक्षर किए  थे।

 

झंडा दिवस

7 दिसंबर

मुख्‍य  उद्देश्‍य भारतीय सेना के जवानों  का  आभार प्रकट करते हुए सेना के  लिए  धनराशि एकत्रित  करना है।

 

मानव अधिकार दिवस

10  दिसंबर

यह  दिन  1948 में संयुक्‍त  राष्‍ट्र  संघ  महासभा द्वारा मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा  को  अपनाने की वर्षगांठ के  उपलक्ष में  मनाया जाता है।

 

विश्‍व  पर्वत  दिवस

11  दिसंबर

संयुक्‍त  राष्‍ट्र  सभा  ने 2002  को अंतर्राष्‍ट्रीय पर्वतीय  वर्ष घोषित  किया और  11  दिसंबर  2003  से अंतर्राष्‍ट्रीय पर्वत दिवस के  रूप  में इस  दिन  को घोषित किया।

 

विश्‍व  बालकोष  दिवस

11  दिसंबर

इस  दिन  1946  में संयुक्‍त  राष्‍ट्र  संघ ने द्वितीय  विश्‍व  युद्ध से  तबाह  हुए  बच्‍चों  और माताओं को आपातकालीन भोजन और  स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं प्रधान  करने के  लिए संयुक्‍त  राष्‍ट्र  बालकोष की  स्‍थापना की।

 

ऊर्जा संरक्षण दिवस

14  दिसंबर

यह  दिवस ऊर्जा के  महत्‍व और  उसके कुशल उपयोग के बारे में जागरूक करने हेतु मनाया जाता है।

 

राष्‍ट्रीय गणित दिवस

22 दिसंबर

यह  दिन  महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन  के  जन्‍मदिन के  उपलक्ष में  मनाया जाता है।

 

किसान दिवस

23  दिसंबर

यह  दिन  भारत के  पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण  सिंह जी  जयंती के  उपलक्ष में  मनाया जाता है।

 

क्रिसमिस दिवस

25  दिसंबर

ईसाहमसीहा  के  जन्‍मदिन के  जन्‍म  की  खुशी  में  मनाया  जाता  है।

 

सुशासन दिवस

25  दिसंबर

25  दिसंबर को  पूर्व प्रधानमंत्री अटल  बिहारी बाजपेयी की  जन्‍मतिथि के  उपलक्ष में  मनाया जाता है।

 

वीरबाल  दिवस

26  दिसंबर

इस  दिन  को  सिख  धर्म के  10वें गुरू श्री गोविंद सिंह जी के दो बालकों (साहिबजादों)   की  याद  में मनाया जाता है।