Pacific Ocean-  

Oct 4, 2025 - 17:01
 0  3228

विश्‍व के सभी महासागर पृथ्‍वी की सतह का 71 प्रतिशत से अधिक हिस्‍सा कवर करते है शेष 29 प्रतिशत हिस्‍से पर पृथ्‍वी का भू भाग स्थित है ये सभी महासागर आपस में जुड़े हुए है महासागर समुद्रीजीवन और पूरी दुनिया में व्‍यापार के लिए महत्‍वपूर्ण मार्ग निर्धारित कराते है एवं साथ ही जलवायु को नियंत्रित करते है पृथ्‍वी ग्रह पर पांच प्रमुख महासागर है। प्रशांत महासागर से लेकर बर्फीले आकर्टिक महासागर तक प्रत्‍येक महासागर अपने आप में अद्भुत है अक्‍सर लोग महासागर को एक इकाई के रूप में उपयोग करते है लेकिन ऐतिहासिक सांस्‍कृतिक और वैज्ञानिक उद्देश्‍यों के लिए इन्‍हें कई अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।  The world's oceans cover more than 71 percent of the Earth's surface. The remaining 29 percent is land. All these oceans are interconnected. Oceans provide vital routes for marine life and global trade, and also regulate the climate. There are five major oceans on planet Earth. From the Pacific Ocean to the icy Arctic Ocean, each ocean is uniquely unique. People often treat the oceans as a single unit, but for historical, cultural, and scientific purposes, they are divided into many distinct regions.

आकारों के अनुसार महासागरों की जानकारी निम्‍न है।

Information about oceans according to their sizes is given below.

 

प्रशांत महासागर-

 Pacific Ocean-

 

यह पृथ्‍वी का सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है जो पृथ्‍वी के 30 प्रतिशत से ज्‍यादा हिस्‍से को कवर करता है यह पृथ्‍वी पर मौजूद पानी का लगभग आधा हिस्‍सा है इसकी औसत गहराई 3800 मीटर है।

It is the largest and deepest ocean on Earth, covering more than 30 percent of the Earth's surface. It contains about half of the Earth's water. Its average depth is 3800 meters.

भूमध्‍य रेखा प्रशांत महासागर को दो अलग-अलग भागों में विभाजित करती है उत्‍तरी प्रशांत महासागर और दक्षिणी प्रशांत महासागर है।

 The Equator divides the Pacific Ocean into two distinct parts: the North Pacific Ocean and the South Pacific Ocean.

यह पूर्वी एशिया और आस्‍ट्रेलिया के साथ अमेरिका के पश्चिमी तट की सीमा को छूता है  

It borders the west coast of the Americas with East Asia and Australia.

इसका क्षेत्रफल लगभग 165.7 मिलियन वर्ग किमी (63.8 मिलीयन वर्गमील) है। यह अपनी गहरी खाइयों के लिए जाना जाता है जिनमें पृथ्‍वी का सबसे निचला बिंदु मारियाना डैच भी शामिल है।

It covers an area of ​​approximately 165.7 million square kilometers (63.8 million square miles). It is known for its deep trenches, including the Mariana Trench, the lowest point on Earth.

इसका नाम पुर्तगाली खोजकर्ता फर्डिनेंड मैगलन ने "मार पैसिफिको" रखा था, जिसका अर्थ है "शांत सागर"।

It was named by the Portuguese explorer Ferdinand Magellan as "Mar Pacifico", meaning "Calm Sea".

सबसे बड़ा द्वीप समूह  - फिलीपींस, जापान, इंडोनेशिया आदि

मुख्य द्वीप  -  हवाई द्वीप, फिजी, समोआ, टोंगा, न्यू गिनी आदि

बड़े बंदरगाह  - टोक्यो, शंघाई, वैंकूवर, लॉस एंजेलेस, सिडनी

"रिंग ऑफ फायर" (Ring of Fire):

प्रशांत महासागर के चारों ओर स्थित क्षेत्र जहाँ पर बहुत सारे ज्वालामुखी और भूकंप सक्रिय हैं।  

 The region around the Pacific Ocean is home to numerous active volcanoes and earthquakes.

 

       प्रमुख ज्वालामुखी ( Major volcanoes)

 

जापान - Sakurajima, Fuji, Aso

फिलीपींस - Mayon, Taal, Pinatubo

इंडोनेशिया - Krakatoa, Merapi, Tambora

हवाई (USA)- Mauna Loa, Kilauea

अलास्का- Redoubt, Pavlof

अमेरिका -(West Coast) Mt. St. Helens, Rainier

न्यूजीलैंड-White Island, Ruapehu

दक्षिण अमेरिका - Villarrica, Lascar

The region around the Pacific Ocean is home to numerous active volcanoes and earthquakes.

प्रशांत महासागर में समुद्री जीवन की बहुत बड़ी विविधता पाई जाती है: The Pacific Ocean is home to a great diversity of marine life:

मछलियाँ: टूना, सैल्मन, सार्डीन

Fish: Tuna, salmon, sardines

समुद्री स्तनधारी: डॉल्फिन, व्हेल

Marine mammals: dolphins, whales

कोरल रीफ्स: ग्रेट बैरियर रीफ (ऑस्ट्रेलिया के पास)

 Coral Reefs: Great Barrier Reef (near Australia)

व्यापार और परिवहन:

Trade and Transport:

विश्व के कई महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग इसी महासागर से होकर गुजरते हैं। Many important sea routes of the world pass through this ocean.

ट्रांस-पैसिफिक रूट: यह प्रशांत महासागर का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है जो एशिया के प्रमुख बंदरगाहों (टोक्यो, शंघाई) को उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तटों (लॉन्ग बीच, वैंकूवर) से जोड़ता है।

 Trans-Pacific Route: This is the most important route across the Pacific Ocean, connecting major ports in Asia (Tokyo, Shanghai) with the western coasts of North America (Long Beach, Vancouver).

जलवायु पर प्रभाव:

Effect on Climate:

यह महासागर पृथ्वी के मौसम और जलवायु को प्रभावित करता है, जैसे एल नीनो और ला नीना जैसी जलवायु घटनाएँ।

This ocean influences Earth's weather and climate, with climate phenomena such as El Niño and La Niña.

प्राकृतिक संसाधन:

 Natural resources:

तेल, गैस, खनिज, मछली, और समुद्री जल की उपलब्धता।

Availability of oil, gas, minerals, fish, and seawater.